Suzuki Hayabusa 25th Anniversary Celebration Edition: भारत में सुजुकी कई अन्य मॉडल भी बेचती है, लेकिन जब भी सुपर बाइक का नाम आता है तो आज भी सबसे पहले सुज़ुकी हायाबुसा का ही नाम ऊपर होता है। लेकिन अब कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप सुपरबाइक Hayabusa का 25th एनिवर्सिरी एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। एक लंबे समय से इस बाइक ने भारत में अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखा है। आइये जानते हैं इस नए एनिवर्सिरी एडिशन में क्या खास है और कितनी इसकी कीमत है।
नए एडिशन में क्या है खास ?
नॉर्मल हायाबुसा की तुलना में इस नए एडिशन में कुछ बदलाव भी किये गये हैं। सुजुकी ने हायाबूसा के 25th एनिवर्सिरी एडिशन को ऑरेंज और ब्लैक कलर के साथ पेश किया गया है। इसमें गोल्ड ड्राइव चेन एडजस्टर और फ्रंट ब्रेक डिस्क इनर को भी दिया गया है।
Suzuki Hayabusa
बाइक के ड्राइव चेन पर सुजुकी कांजी LOGO , मफलर पर 25thएनिवर्सिरी LOGO और सुजुकी का थ्री डायमेंशनल लोगो फ्यूल टैंक पर दिया गया है। इतना ही नहीं इसमें सिंगल सीट काउल स्टैण्डर्ड दिया जा रहा है।
ताकतवर इंजन
सुजुकी हायाबूसा 25th एनिवर्सिरी एडिशन के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें आपको 1340cc, 4 सिलेंडर Fi इंजन दिया है। इस बाइक में सुजुकी इंटेलीजेंट राइड सिस्टम मिलता है। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, बाई तरफ क्विक शिफ्ट सिस्टम दिया है।
कीमत
सुजुकी हायाबूसा 25th एनिवर्सिरी एडिशन की एक्स-शो रूम कीमत 17.70 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने अपने एक बयान में इस नए एडिशन को लेकर कहा कि हम अपने ग्राहकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद देते हैं जिसने वर्षों से इस मोटरसाइकिल की सफलता को बढ़ावा दिया है।
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
1 hr agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
18 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
22 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines