Suzuki Gixxer SF: सुजुकी अकसर अपनी हर बाइक में कुछ न कुछ नया लेकर आता है। कंपनी की हर एक बाइक में अलग लुक्स और पावरट्रेन मिलेगा। कंपनी की इंडियन टू व्हीलर मार्केट में 150 सीसी इंजन सेगमेंट में धाकड़ बाइक है Gixxer SF. इस बाइक के लुक्स इसे अपने सेगमेंट की बाजार में मौजूद अन्य मोटरसाइकिलों से अलग बनाते हैं।
चलने में स्मूथ और सीट हाइट 795 mm
Gixxer SF में दमदार 155 cc का इंजन है। जो सड़क पर हाई पावर जेनरेट करता है। यह दमदार बाइक 45 kmpl की माइलेज देती है। यह बाइक पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ मिलती है, जो चलाने में बेहद स्मूथ है। इसकी सीट हाइट 795 mm है।
Suzuki Gixxer SF
कंट्रोल करना आसान और 12 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक
खास बात यह है कि दिखने में एग्रेसिव लुक्स रखने वाली इस बाइक का कुल वजन मात्र 148 kg है। जिसके चलते इसे सड़क पर कंट्रोल करना और कम जगह से मोड़ना व राइड करना आसान है। इसमें बड़ा 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। जिससे इसे लंबी दूरी के सफर में ले जाया जा सकता है।
Suzuki Gixxer SF रखती है sports bike सेगमेंट में अलग मुकाम
Suzuki Gixxer SF sports bike है। यह शुरूआती कीमत 1,35,713 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर बाजार में मिलती है। इसमें 2 वेरियंट और 6 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसका टॉप वेरिएंट 1,47,801 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में उपलब्ध है।
Suzuki Gixxer SF
फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक
इसका हाई पावर 155cc का BS6 इंजन सड़क पर चलते हुए 13.4 bhp की पावर और 13.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं जो राइडर को सुरक्षित सफर प्रदान करते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें anti-locking braking system भी दिया गया है।
टेलिस्कोपिक फोर्क्स अप फ्रंट और मोनोशॉक
अपने अलग स्टाइल और किफायती कीमत के चलते यह बाइक युवाओं में काफी क्रेज रखती है। इसका स्लीक डिजाइन मार्केट में मौजूद Yamaha YZF-R15 को टक्कर देता है। आरामदायक सफर के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फोर्क्स अप फ्रंट और मोनोशॉक रियर एडजस्टेबल सस्पेंशन है, जो राइडर के सफर केा आरामदायक बनाते हैं। इसमें सिंगल-चैनल एबीएस, फुल एलईडी हेडलैंप, टेल यूनिट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्लिप-ऑन हैंडलबार और स्प्लिट-सीट मिलती हैं।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines