---विज्ञापन---

249 cc का इंजन, 12 लीटर का फ्यूल टैंक, Suzuki की स्टाइलिश बाइक

Suzuki Gixxer SF 250 में टेलिस्कोपिक फ्रोक और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। बाइक में 17-इंच के व्हील दिए गए हैं।

Suzuki Gixxer SF 250: सुजुकी की बाइक में धाकड़ सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। बाजार में कंपनी की एक शानदार बाइक है Gixxer SF 250. इस न्यू जनरेशन बाइक में 35 kmpl की माइलेज मिलती है। यह बाइक 249 cc के पावरफुल इंजन के साथ आती है। इस बाइक के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। जो सड़क पर राइडर को एडिशन पकड़ देती है। बाइक में एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम दोनों टायरों को कंट्रोल करने में मदद करती है।

---विज्ञापन---

 

बाइक की सीट हाइट 800 mm की है

Suzuki Gixxer SF 250 को हाई स्पीड के लिए बेहद स्लीक डिजाइन दिया गया है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। बाइक में 150 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। सुजुकी की यह बाइक चार वेरिएंट में ऑफर की जा रही है। इसमें 161 kg का वजन है, जिससे इसे चलाना आसान है। बाइक की सीट हाइट 800 mm की है। जिससे इसे चलाना आसान है।

---विज्ञापन---

26.13 bhp की पावर

Suzuki Gixxer SF 250 शुरुआती कीमत 1.94 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इसमें 26.13 bhp की पावर और 22.2 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। बाइक में स्प्लिट-सीटें मिलती हैं, जो लॉन्ग रूट पर आरामदायक है। बाइक का टॉप मॉडल 2.07 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। यह हाई एंड बाइक है, जो बड़े हैंडल बार के साथ आती है।

---विज्ञापन---

रियर-सेट फुटपेग और स्प्लिट-टाइप ग्रैब रेल

इसमें ट्यूबलेस टायर और अलॉय व्हील मिलते हैं। Suzuki Gixxer SF 250 स्पोर्ट्स बाइक है। इसमें LED हेडलैंप, टेललैंप और डिजिटल इंस्ट्र्मेंट कंसोल मिलता है। बाइक में क्लिप-ऑन हैंडलबार और डुअल-बैरल एग्जॉस्ट मिलता है। बाइक में रियर-सेट फुटपेग और स्प्लिट-टाइप ग्रैब रेल मिलती है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करते हैं। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रोक और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। बाइक में 17-इंच के व्हील दिए गए हैं। बाइक में डुअल चैनल एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। बाइक का KTM RC 200 और Bajaj Pulsar 200 से मुकाबला है।

First published on: Nov 11, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola