क्या यह है Maruti Wagon R इलेक्ट्रिक?, दीवाली से पहले Suzuki पेश करेगा अपनी नई Ev Car eWX

Suzuki eWX ev car
विज्ञापन

Suzuki eWX: सुजुकी Japan Mobility Show 2023 में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार पेश करने वाला है। अनुमान है कि इस कार में सिंगल चार्ज पर 230 km की ड्राइविंग रेंज मिलेगी। खास बात यह है कि यह कार दिखने में maruti Suzuki Wagon R की तरह है। जब से सोशल मीडिया पर इसकी फोटो वायरल हुई हैं लोग इससे हो रहे Wagon R electric बता रहे हैं।

पहले ग्लोबल मार्केट फिर भारत में होगी पेश

जानकारी के अनुसार टोक्यो में 26 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच Japan Mobility Show 2023 होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस शो में ही Suzuki eWX ev car को पेश किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह ग्लोबल मार्केट के बाद भारत में भी पेश होगी।

Advertisment
Suzuki eWX ev car

Suzuki eWX ev car

बॉडी पर neon हाइलाइट  मिलेगा

सुजुकी की यह नई कार mini wagon EV लुक्स में आती है। इस कार की लंबाई 3395 mm, चौड़ाई 1475 mm और हाइट 1620 mm की है। Suzuki eWX क्रॉसओवर कार है, जिसमें लॉन्ग पीलर्स के साथ silhouette दिए गए हैं। कार पर neon हाइलाइट हैं, जो इसे बेहद अट्रैक्टिव बनाती हैं।

यूनिक लुक के साथ इसमें विंग मिरर

कार को मिनी इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट पर बनाया गया है। इसमें C-शेप लाइटिंग यूनिट्स, LED लाइट बार दिए गए हैं। बॉडी कलर फ्रंट बंपर इसे यूनिक लुक्स देते हैं। इसके अगले बंपर में वर्टिकल शेप में हैं जिनके बीच में ग्रे इंसर्ट दिया गया है। यूनिक लुक के साथ इसमें विंग मिरर मिलते हैं।

विज्ञापन
Suzuki eWX ev car

Suzuki eWX ev car

डोर पैड और डैशबोर्ड पर अलग-अलग रंग

कार में अलॉय व्हील का फीचर मिलेगा। इसमें रेड कलर में हेडलाइट और फ्रंट शीशे में बड़ा साइज दिया गया है। कार का इंटीरियर स्क्वेयर शेप का है, इसमें 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। कार में क्रोम फिनिश Suzuki का बैज मिलेगा, इसमें विंड स्क्रीन के नीचे बेहद छोटे बटन हैं। इसके डोर पैड और डैशबोर्ड पर अलग-अलग रंग हैं।

विज्ञापन

स्मॉल कंसोल के साथ फ्लोटिंग लुक्स बटन

इसमें स्मॉल कंसोल के साथ फ्लोटिंग लुक्स बटन दिए गए हैं। लोग लंबे समय से maruti Wagon R के ईवी वर्जन का इंतजार कर रहे हैं। इंडिया में मिड सेगमेंट इलेक्ट्रिक कारों की हाई डिमांड है। सुजुकी ने अपनी इस नई कार को क्यूट लुक दिया है। इसमें कई अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलेंगे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ