'देखो वो आ गया..' Suzuki के जिस EV Scooter का लोगों को था इंतजार, जानें कीमत और फीचर

Suzuki e-Burgman, suzuki scooters, ev scooters, scooters under 1 lakhs.

Suzuki e-Burgman

विज्ञापन

Suzuki Scooter: स्कूटर लवर्स लंबे समय से टू व्हीलर निर्माता Suzuki के पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर Suzuki e-Burgman का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इसकी कुछ जानकारी लीक हुई हैं। सोशल मीडिया पर इसकी कुछ फोटो वायरल हुई हैं जिसमें इसकी टेस्टिंग किए जाने की बात सामने आई है।

अप्रैल से जून 2023 तीन महीने Suzuki e-Burgman का फील्ड ट्रायल होगा 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Suzuki अपने इस दमदार स्कूटर पर Gachaco Co. Ltd के साथ काम कर रही है। यह दोनों कंपनी अप्रैल से जून 2023 तीन महीने Suzuki e-Burgman का फील्ड ट्रायल करेंगी। इस ट्रायल में इस स्कूटर पर ऑफिस, स्कूल और मार्केट जाने समेत अलग-अलग जगहों पर सफर किया जाएगा। जिसके बाद इसके परफॉरमेंस, स्पीड माइलेज आदि पर रिपोर्ट तैयार होगी।

विज्ञापन

60 km/h इसकी टॉप स्पीड देगा 

Suzuki e-Burgman एक बार फुल चार्ज होने में 44 kms तक चलेगा। 60 km/h इसकी टॉप स्पीड होगी। यह स्कूटर 4.0 kW की क्षमता रखता है और 18 Nm की टॉर्क पैदा करता है। इसकी लंबाई 1,825 mm, चौड़ाई 765 mm और हाइट 1,140 mm है। इसकी सीट की ऊंचाई 780 mm है।

शुरूआती कीमत 1.5 लाख एक्स शोरुम 

यह स्कूटर बाजार में TVS iQube, Bajaj Chetak और Honda Activa Electric को टक्कर देगा फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और लॉन्च के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि यह साल 2024 में लॉन्च होगा और शुरूआती कीमत 1.5 लाख एक्स शोरुम में बाजार में मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ