Suzuki e Access Vs Ather Rizta Comparison: भारत का इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार अब शुरुआती दौर से निकलकर सीधी मुकाबलेबाजी के चरण में पहुंच चुका है. जो सफर कुछ स्टार्टअप कंपनियों से शुरू हुआ था, उसमें अब बड़े और भरोसेमंद ब्रांड भी पूरी ताकत के साथ उतर चुके हैं. ओला इलेक्ट्रिक और एथर एनर्जी ने जहां शुरुआत में ग्राहकों की दिलचस्पी बनाई, वहीं टीवीएस iQube और बजाज चेतक ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई. अब होंडा, हीरो और सुजुकी जैसे दिग्गज भी मैदान में हैं. इसी कड़ी में सुजुकी का नया e Access सामने आया है, जिसका सीधा मुकाबला पहले से पॉपुलर Ather Rizta से माना जा रहा है. सवाल यही है कि इन दोनों में से आम ग्राहक के लिए बेहतर ऑप्शन कौन-सा है.
Suzuki e Access vs Ather Rizta: कीमत में क्या फर्क
सुजुकी ने e Access को प्रीमियम सेगमेंट में उतारा है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.88 रुपये लाख रखी गई है, जो इसे इस सेगमेंट के महंगे इलेक्ट्रिक स्कूटरों में शामिल करती है. वहीं Ather Rizta कीमत के मामले में ज्यादा बेहतर ऑप्श है. यह तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 1.11 रुपये लाख से शुरू होकर 1.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. अलग-अलग बजट और जरूरतों वाले ग्राहकों के लिए यह एक बड़ा फायदा साबित होता है.
Suzuki e Access: बैटरी और परफॉर्मेंस
Suzuki e Access में 3.07 kWh की बैटरी दी गई है, जिसे 5.49 bhp की पावर और 15 Nm टॉर्क देने वाले इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है. कंपनी के मुताबिक, इसकी टॉप स्पीड 71 किमी/घंटा है और फुल चार्ज में यह करीब 95 किमी तक चल सकता है. बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 6 घंटे से थोड़ा ज्यादा समय लगता है. यह सेटअप खास तौर पर रोजमर्रा के शहर के सफर को ध्यान में रखकर बनाया गया है.
Ather Rizta: ज्यादा ऑप्शन, ज्यादा रेंज
Ather Rizta इस मुकाबले में बैटरी और परफॉर्मेंस के मोर्चे पर बढ़त बनाता है. इसमें 2.9 kWh और 3.7 kWh के दो बैटरी विकल्प मिलते हैं. वेरिएंट के हिसाब से इसकी दावा की गई रेंज 123 किमी से लेकर 160 किमी तक जाती है. साथ ही इसकी टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है, जो इसे Suzuki e Access के मुकाबले थोड़ा ज्यादा फुर्तीला बनाती है. जो ग्राहक बेहतर रेंज और स्पीड चाहते हैं, उनके लिए यह एक मजबूत विकल्प है.
Suzuki e Access vs Ather Rizta: किसे चुनें?
अगर बात सिर्फ ब्रांड भरोसे और सादगी की हो, तो Suzuki e Access उन लोगों को पसंद आ सकता है जो सुजुकी नाम के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाना चाहते हैं, लेकिन ऊंची कीमत इसके रास्ते की सबसे बड़ी रुकावट बनती है. दूसरी ओर, Ather Rizta बेहतर रेंज, ज्यादा टॉप स्पीड और अलग-अलग वेरिएंट्स के साथ ज्यादा वैल्यू देता है. मौजूदा हालात में देखा जाए, तो कीमत और फीचर्स के संतुलन के कारण Ather Rizta इस मुकाबले में ज्यादा समझदारी भरा ऑप्शन नजर आता है.
ये भी पढ़ें- Suzuki का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 95km रेंज, 7 साल वारंटी और इतने ऑफर्स कि नहीं होगा यकीन
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
12 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
16 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
20 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines