Suzuki New Logo: लगभग दो दशक बाद, ऑटोमोबाइल कंपनी सुजुकी ने अपना ब्रांड लोगो बदल दिया है. 1958 से इस्तेमाल हो रहा S शेप वाला लोगो पहली बार 2003 में बदला था, और अब 2025 में इसे एक नए, मॉडर्न अंदाज में पेश किया गया है. नया लोगो फ्लैट और मिनिमलिस्टिक लुक के साथ आने वाला है.
नया लोगो कैसा दिखेगा?
नए सुजुकी लोगो में पारंपरिक S सिलुएट को बरकरार रखा गया है, लेकिन इसमें अब ग्लॉसी क्रोम की जगह हाई-ब्राइटनेस सिल्वर फिनिश इस्तेमाल किया गया है. यह फिनिश मैट एल्युमिनियम जैसा दिखता है, जो आज के समय के हिसाब से ज्यादा मॉर्डन और ईकोफ्रेंडली है.
कहां होगा पहली बार इस्तेमाल?
सुजुकी का यह नया लोगो पहली बार Japan Mobility Show 2025 (30 अक्टूबर) में कॉन्सेप्ट कार्स पर दिखाया जाएगा. इसके बाद धीरे-धीरे इसे दुनिया भर की नई और मौजूदा कारों पर शामिल किया जाएगा.
क्यों किया गया बदलाव?
कंपनी का कहना है कि यह बदलाव उनके कॉर्पोरेट स्लोगन By Your Side के तहत किया गया है. इसका मकसद ग्राहकों के करीब रहना और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहना है. सुजुकी के CEO तोशिहिरो सुजुकी ने कहा कि नया लोगो उनके उस विजन को दिखाता है, जिसमें कस्टमर्स के नजरिए से बेहतर और टिकाऊ प्रोडक्ट बनाना शामिल है.
डिजाइन का खास पहलू
नए लोगो को फ्लैट और टू-डायमेंशनल डिज़ाइन दिया गया है. ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में Volkswagen, BMW, Audi, Nissan, Mazda जैसे कई बड़े ब्रांड पहले ही ऐसा कर चुके हैं. इसका फायदा यह है कि लोगो स्मार्टफोन स्क्रीन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा साफ और आकर्षक दिखता है.
क्रिटिक्स की राय
जहां डिजाइन एक्सपर्ट्स इस बदलाव को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए सही मानते हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि फ्लैट लोगो से वह डेप्थ और प्रीमियम फील गायब हो जाता है, जो पहले के 3D बैज में नजर आता था.
भारत में कब दिखेगा नया लोगो?
भारत सुजुकी का सबसे बड़ा प्रोडक्शन हब है. उम्मीद है कि भारत में लॉन्च हुई नई SUV Maruti Suzuki Victoris इस लोगो को सबसे पहले अपनाएगी. इसके बाद धीरे-धीरे Grand Vitara, Ertiga और Fronx जैसे मॉडल्स में भी नया लोगो नजर आएगा.
सुजुकी का यह नया लोगो केवल एक डिज़ाइन बदलाव नहीं है, बल्कि कंपनी की नई सोच और ग्राहकों के साथ जुड़ाव का प्रतीक है. अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत जैसे बड़े बाजार में लोग इस नए लोगो को कितना पसंद करते हैं.
ये भी पढ़ें- दिवाली से पहले बाइक खरीदने का है प्लान? देखें 1 लाख से कम में ये 5 बेस्ट ऑप्शन्स
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
4 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
6 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
8 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines