Suzuki Scooters: संकरी जगहों पर लाइट वेट टू व्हीलर की जरूरत पड़ती है, जिससे उसे मोड़ना और चलाना आसान हो। राइडर की इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखकर Suzuki का एक स्कूटर है Avenis 125. इस स्कूटर का कुल वजन 106 kg है, जिससे इसे कम जगह में चलाना और कंट्रोल करना आसान है।
49.6 kmpl की हाई माइलेज
सुजुकी एवेनिस 125 की सीट हाइट 780 mm की है। जिससे कम हाइट वाले लोग भी इसे बेहद आसानी से ड्राइव कर सकते हैं। स्कूटर में 124.3 cc का इंजन मिलता है। यह 49.6 kmpl की हाई माइलेज देता है। इसमें 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक है।
3 वेरिएंट और 5 कलर ऑप्शन
Avenis 125 का दमदार इंजन 8.58 bhp की पावर देता है। जिससे खराब रास्तों पर भी यह स्कूटर राइडर को स्मूथ यात्रा का अनुभव देता है। यह स्कूटर बाजार में 106206 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह 3 वेरिएंट और 5 कलर ऑप्शन में मिलता है। इसका टॉप वेरिएंट 108842 लाख रुपये में मिलता है।
दिया गया है कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम
Suzuki Avenis 125 का इंजन 10 Nm की टॉर्क देता है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। इसकी मदद से जब राइडर बाएं साइड का ब्रेक लगाते हैं तो रियर व्हील के लॉक होने या फिसलने की संभावना नहीं होती है। वहीं, इसकी मदद से ब्रेक की दूरी भी कम होती है।
ग्राउंड क्लीयरेंस 160 mm
Avenis 125 में सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड मोटर मिलती है। यह मोटर 6750 rpm देती है। इसमें आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे एक मोनो-शॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसमें 12-इंच के फ्रंट और 10-इंच के रियर टायर हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 160 mm है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
19 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines