Suzuki Access 125: न्यू जेनरेशन को स्टाइलिश लुक, हाई स्पीड और कम कीमत वाले स्कूटर काफी पसंद आते हैं। इसी कड़ी में सुजुकी का एक पेट्रोल स्कूटर है। यह स्कूटर 52.45 kmpl की हाई माइलेज देता है। स्कूटर का कुल वजन 103 kg का है, जिससे सड़क पर इसे कंट्रोल करना आसान है। यह हाई एंड स्कूटर है।
कंबांइड ब्रेकिंग सिस्टम
इस डैशिंग लुक स्कूटर में 124 cc का दमदार इंजन मिलता है। यह स्कूटर महज 6 सेकंड में 60 kmph की तेज स्पीड पकड़ लेता है। इस स्कूटर के अगले पहिए में डिस्क ब्रेक और पिछले पहिए में ड्रम ब्रेक दिए गए है। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए स्कूटर में कंबांइड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे हादसे के दौरान टायर के फिसलने पर यह दोनों टायरों को नियंत्रित करता है।
Suzuki Access 125
तीन स्टाइलिश वेरिएंट
सुजुकी का यह जबरदस्त स्कूटर बाजार में तीन वेरिएंट Standard, Special और Connect Edition में आता है। Suzuki Access 125 हाई स्पीड स्कूटर है। यह सड़क पर 92 km/h की टॉप स्पीड देता है। स्कूटर में सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो इसे हाई टॉर्क देता है। इसमें 5 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। इस स्कूटर में गढ्डों से बचाव के लिए स्कूटर के फ्रंट टायर पर टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर टायर पर सिंगल रियर स्प्रिंग सस्पेंशन दिए गए हैं।
मिलती है कर्वी बॉडी पैनल
इस धाकड़ स्कूटर में साइड-स्लंग एग्जॉस्ट दिया गया है, जिस पर हीट शील्ड लगाई गई है। जिससे पीछे बैठने वाली यात्री के पैर जलने के बचाव होता है। इस धांसू स्कूटर में 16 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें कर्वी बॉडी पैनल दिए गए हैं। Suzuki Access 125 बाजार में शुरुआती कीमत 82201 हजार रुपये एक्स शोरूम में आता है।
एप्रन-माउंटेड फ्रंट टर्न इंडिकेटर
Suzuki Access 125 में 8.5 bhp की पावर मिलती है। स्कूटर में एप्रन-माउंटेड फ्रंट टर्न इंडिकेटर दिए गए हैं। स्कूटर में 10 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। बाजार में यह स्कूटर Honda Activa 125 और TVS Jupiter 125 से टक्कर लेता है। यह स्कूटर बड़े टायर साइज के साथ आता है।
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
58 mins agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines