हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Suzuki ने बनाया रिकॉर्ड, अपने इस स्टाइलिश स्कूटर के बेच डाले 50 लाख यूनिट

विज्ञापन
फाइल फोटो

Suzuki Access 125: सुजुकी अपने स्कूटर में स्टाइलिश लुक, डैशिंग कलर और कम दाम के लिए जाना जाता है। इसी को देखते हुए सुजुकी ने अपने Access 125 स्कूटर की बिक्री में एक रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने अब तक अपने इस स्कूटर के 50 लाख से अधिक यूनिट्स सेल कर दिए हैं।

यह हाई परफॉमेंस स्कूटर है

जानकारी के अनुसार यह स्कूटर इंडिया में साल 2007 में पहली बार लॉन्च किया गया था। जिसके बाद इसे बीते मार्च में अपडेट किया गया है। स्कूटर के लॉन्च से लेकर अब तक कुल 16 साल में बिक्री में यह मुकाम हासिल किया है। यह हाई परफॉमेंस स्कूटर है।

 

फाइल फोटो

Suzuki Access 125 में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन

Suzuki Access 125 में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, एक्सटर्नल फ्यूल फिलर कैप, बड़ा अंडरसीट स्टोरेज, एलईडी हेडलाइट दिए गए हैं। यह धांसू स्कूटर बाजार में शुरूआती कीमत 77,600 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें डिस्क ब्रेक और ड्रम ब्रेक दोनों का ऑप्शन मिलता है।

अलॉय व्हील और हाई पावर स्कूटर 

स्कूटर का अलॉय व्हील वर्जन 79,300 रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। वहीं, इसका टॉप वर्जन 87,200 रुपये एक्स शोरूम में आता है। Suzuki Access 125 में 124 cc सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह दमदार इंजन 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

इनसे है मुकाबला

Suzuki Access 125 बाजार में Hero Maestro Edge 125, Honda Activa 125, TVS Jupiter 125 और Yamaha Fascino 125 से मुकाबला करता है। स्कूटर में एलईडी हेडलाइट में क्रोम बेज़ल मिलता है।

ओवरस्पीडिंग अलर्ट और ट्रिप शेयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं

इसमें सेमी-डिजिटल सूचना पैनल में एक इको-असिस्ट इंडिकेटर है। Suzuki Access 125 में ब्लूटूथ, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ओवरस्पीडिंग अलर्ट, ट्रिप शेयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें