10 लाख रुपये से कम में लीजिए, बिग एंड बोल्ड ये SUV Cars, बच्चे भी कहेंगे- 'पापा कमाल कर दिया' 

suv under 10 lakhs, tata nexon, mahindra xuv 300, renault triber,

suv under 10 lakhs

विज्ञापन

SUV Under 10 Lakhs: इंडियन कार बाजार में इन दिनों लोग SUV Cars को काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि विभिन्न कार निर्माता कंपनियों ने बाजार में 10 लाख से कम एसयूवी कारों के ऑप्शन दिए हैं। आइए आपको कुछ ऐसी ही एसयूवी कार की कीमत और फीचर्स बताते हैं।

Tata Nexon

विज्ञापन

1.2 L पेट्रोल इंजन देता है 260 nm का टॉर्क 

Tata nexon शुरूआती कीमत 7.70 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में मिल रही है। इसमें 1.2 L पेट्रोल इंजन है। जो 110 से 120 ps की पावर और 170 से 260 nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ मिलता है। यह कार 22.0 kmph की माइलेज देती है। कार में फ्रंट सीट पर रियर पार्किंग सेंसर, डुअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम आदि फीचर्स हैं।

Mahindra XUV300

विज्ञापन

कार 16.5 kmph की माइलेज देती है

Mahindra xuv 300 शुरूआती कीमत 8.41 रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। कार में 1.5 L पेट्रोल इंजन है।  जो 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में दिया जाता है। यह कार 16.5 kmph की माइलेज देती है। कार में ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल, रेन सेंसिंग वाइपर, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर 7 एयरबैग्स, फीचर्स दिए गए हैं।

Renault Triber

विज्ञापन

84 लीटर का बूट स्पेस है और इंजन में 71.01 Bhp की पावर

Renault Triber शुरूआती कीमत 6.33 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। कार में 8 वेरिएंट मिलते हैं जो 999 cc इंजन के साथ मिलते हैं। कार में 84 लीटर का बूट स्पेस है। कार का इंजन 71.01 Bhp की पावर क्षमता रखता है। जो 20.0 kmpl तक माइलेज देता है। 7 सीटर इस मल्टीपरपज कार में 182mm का ग्राउंट क्लीयरेंस है जो हादसों को कम करने में मदद करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ