10 लाख रुपये से कम कीमत वाली SUV कारें
Tata Nexon शुरुआती कीमत 8.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार में 11 वेरिएंट और LED हेडलैंप और लाइट बार दी गई है।
Edited By Amit Kasana

suv cars under 10 lakhs
Edited By Amit Kasana

suv cars under 10 lakhs
SUV cars under 10 lakh: SUV गाड़ियों का बाजार में अलग ही क्रेज है। यह हाई एंड कारें जहां दिखने में मस्कुलर होती हैं इनमें बूट स्पेस भी बड़ा मिलता है। बाजार में 10 लाख रुपये एक्स शोरूम तक प्राइस वाली मिड सेगमेंट कारों की हाई डिमांड रहती है। इन कारों में बड़े टायर साइज और इनमें दमदार सेफ्टी फीचर्स ऑफर किए जाते हैं। आइए आपको ऐसी की कुछ गाड़ियों की माइलेज और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
यह कार शुरुआती कीमत 8.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। कंपनी की इस कार में पेट्रोल और सीएनजी दोनों ऑप्शन मिलते हैं। कार के अलग-अलग वेरिएंट में 17.38 से लेकर 25.51 kmpl तक की माइलेज मिलती है। इस एसयूवी कार में 1462 cc का इंजन मिलता है। यह कंपनी की 5 सीटर कार है, इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं। इस कार में एलईडी डीआरएल, 16-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील मिलते हैं।
टाटा की यह कार शुरुआती कीमत 8.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार में 11 वेरिएंट और LED हेडलैंप और लाइट बार दी गई है। कार में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है। कार में 16-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ और 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम मिलता है। कार में 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जा रहा है। पेट्रोल पर यह कार 118 bhp की पावर और डीजल पर 113 bhp की पावर देती है।
इस कार में डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन आते हैं। कार में 2 व्हील ड्राइव और फॉरवर्ड व्हील ड्राइव का ऑप्शन अवेलेबल है। यह 5 सीटर कार है, बाजार में यह शुरुआती कीमत 7.79 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस बिग साइज एसयूवी में 392 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कार में ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। Kia Sonet के अलग-अलग वेरिएंट में 998 cc से लेकर 1493 cc तक का इंजन मिलता है। इसमें 118.36 bhp की पावर मिलती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: