Suv Cars Under 20 Lakhs: बाजार में बिग साइज SUV कार हाई डिमांड पर रहती हैं। यह मल्टी पर्पज कार होती हैं। इनमें छह और सात सीट ऑप्शन मिलते हैं। कार निर्माता कंपनियां अपनी इन कारों में लग्जरी डुअल टोन इंटीरियर ऑफर करती हैं। इस सेगमेंट में हाल ही में टाटा ने अपनी Harrier को अपडेट किया है। आइए आपको ऐसी ही कुछ कारों के बारे में बताते हैं।
Hyundai Alcazar
यह कार डीजल और पेट्रोल दोनों ऑप्शन में आती है। यह 6 सीटर कार है, जो शुरुआती कीमत 16.77 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। Hyundai Alcazar में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। कार में छह एयरबैग मिलते हैं। कार का टॉप मॉडल 21.24 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जाती है। कार में सात सीट का भी ऑप्शन अवेलेबल है। कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस चार्जिंग मिलती है।
Tata Harrier
टाटा की इस कार में 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। यह कार शुरुआती कीमत 15.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार को Global NCAP क्रेश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त है। कार में पांच धांसू वेरिएंट आते हैं। Tata Harrier में 2.0- लीटर का डीजल इंजन मिलता है। कार में 19-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। इसमें एलईडी लाइटिंग दी गई हैं। कार में 168bhp की पावर और 350 Nm का टॉर्क मिलता है। इस बिग साइज कार में वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto का फीचर मिलता है। कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हवादार फ्रंट सीटें, सात एयरबैग, पैनोरमिक सनरूफ, और डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर मिलता है।
MG Hector
यह कार शुरुआती कीमत 17.50 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में 1451 से लेकर 1956 cc तक का इंजन मिलता है। MG Hector में पेट्रोल और डीजल दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। कार में चार वेरिएंट Smart, Smart Pro, Sharp Pro, और Savvy Pro आते हैं। कार में छह और सात दोनों सीट ऑप्शन मिलते हैं। कंपनी दिवाली पर अपनी इस कार में 40000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी अपनी इस कार में 360-डिग्री कैमरा, ADAS सिस्टम मिलता है। कार में 18 इंच के बड़े व्हील दिए गए हैं। इसमें 4 सिलेंडर इंजन मिलता है।
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
6 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
9 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
11 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines