Subsidy electric two wheeler details in hindi: टू व्हीलर लेने वालों के लिए खुशखबरी है, केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) को 30 सितंबर 2024 तक के लिए बढ़ा दिया है। सरकार ने लोगों को सस्ते टू व्हीलर देने के लिए सब्सिडी में 278 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। यहां बता दें कि सकार की ये स्कीम इलेक्ट्रिक टू व्हीलर, इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर और ई-रिक्शा पर सब्सिडी देती है। इसमें इलेक्ट्रिक 4 व्हीलर्स को शामिल नहीं किया गया है।
278 करोड़ रुपए अधिक सब्सिडी
दरअसल, केंद्र सरकार ने बजट 2024 के बाद इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम में दी जा रही सब्सिडी को 500 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 778 करोड़ रुपए कर दिया है। ऐसे में अब लोगों को 278 करोड़ रुपए अधिक सब्सिडी के रूप में दिए जाएंगे। बता दें फिलहाल ये स्कीम 30 सितंबर 2024 तक लागू है। ऑटो एक्सपर्ट का ऐलान है कि स्कीम की अवधि को सरकार आगे और बढ़ा सकती है।
मार्च में इसलिए लॉन्च की गई थी सब्सिडी योजना
जानकारी के अनुसार केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय ने 13 मार्च 2024 को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) को लॉन्च किया था। इस योजना का मकसद देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री को बढ़ावा देना है। बता दें ये स्कीम 31 जुलाई 2024 को खत्म होने वाली थी, जिसे अब सरकार ने सितंबर तक के लिए आगे बढ़ा दिया है। इस योजना के तहत इलेक्ट्रिक टू व्हीलर, इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर और ई-रिक्शा पर सब्सिडी मिलती है।
टू व्हीलर्स पर कितनी सब्सिडी
EMPS के तहत इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स पर 5 लाख सब्सिडी मिलेगी, जो पहले 3.37 लाख थी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर खरीदने पर 60709 रुपये सब्सिडी मिलेगी जो पहले 41306 रुपये थे। वहीं, बड़े इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (व्यवसायिक) पर सब्सिडी 25238 रुपये से बढ़ाकर 47119 रुपये कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: सोने की कीमत गिरी धड़ाम, एक दिन में लोगों के 10.7 लाख करोड़ रुपये डूबे
ये भी पढ़ें:विजय माल्या पर SEBI की बड़ी कार्रवाई, 3 साल के लिए शेयर बाजार में एंट्री पर बैन
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
8 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines