Affordable Helmet: बाइक-स्कूटर चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। एक अच्छा ओरिजिनल हेलमेट एक्सीडेंट के दौरान आपके सिर पर पर लगने वाली चोटों से आपको बचाता है। इतना ही नहीं धूल मिट्टी से भी आपके चेहरे को बचाने में मदद करता है। इसलिए हेलमेट जरूर पहनें। आजकल तो बाजार में बेहद किफायती हेलमेट भी आपने लगे हैं। जब आप एक लाख रुपये की बाइक खरीदते हैं तो भला 1000 रुपये का एक अच्छा क्यों नहीं खरीद सकते।
थर्मोप्लास्टिक शेल से मिलेगी मजबूती
इस हेलमेट को बनाने में थर्मोप्लास्टिक शेल का इस्तेमाल किया गया है, जो बेहतर इम्पैक्ट रेसिस्टेंस प्रदान करता है और साथ ही हल्का भी है। हाई डेंसिटी एक्सपैंडेड पोलिस्टाइरीन के कारण यह सफर के दौरान लगने वाले झटकों को ज्यादा अच्छी तरह से सोख लेता है, जिस कारण राइडर की सुरक्षा में बढ़ोतरी हो जाती है। इसके साथ ही इनमें पीछे की ओर लेदर स्ट्रैप को दिया गया है जिससे हेलमेट को विंटेज लुक मिलता है। ये एक हाफ फेस हेलमेट है जिसकी वजह से बेहतर वेंटिलेशन मिलता है।
हर उम्र के राइडर्स के लिए है ये हेलमेट
अगर आप एक किफायती और सुरक्षित हेलमेट खरीदना चाहते हैं तो Steelbird का नया Vintage Series वाला हेलमेट आपके लिए परफेक्ट सबित हो सकता है। स्टाइल के साथ इसमें सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। यह एक ओपन फेस हेलमेट है जो हर उम्र के राइडर्स को पसंद आएगा और इसे इस्तेमाल करना आसान है। यह काफी हल्का है जिसकी वजह से लंबी यात्रा के दौरान इसे आराम से पहना जा सकता है। इस हेलमेट से व्यू काफी वाइड और अच्छा नजर आता है। कंपनी ने इस हेलमेट को काफी सेफ बनाया गया है। इसे DOT (FMVSS No. 218) और BIS (IS 4151:2015) सेफ्टी नॉर्म्स पर सर्टिफाइड किया गया है।
कीमत और साइज़
कंपनी की ओर से इन हेलमेट्स की कीमत 959 रुपये से शुरू की गई है और इस सीरीज के सबसे महंगे हेलमेट को 1199 रुपये की कीमत (Affordable helmet price) पर खरीदा जा सकता है। Steelbird ने इस हेलमेट में तीन वेरिनेट उतारे हैं जिसमें एसबीएच-54, एसबीएच-55 और एसबीएच-56 शामिल हैं। ये हेलमेट 580mm, 600mm और 620mm के साइज़ में उपलब्ध है।
भारत में हर घंटे होती हैं 53 सड़क दुर्घटनाएं
स्टीलबर्ड हेलमेट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कपूर की मानें तो देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं जिसमें 19 लोगों की जान जाती है। इन हादसों में से 45 फीसदी दुर्घटनाएं टू-व्हीलर्स से जुड़ी होती हैं। इसलिए सेफ्टी के लिए हेल्मेत पहनना बेहद जरूरी है। एक अच्छा हेलमेट आपको ना सिर्फ सेफ्टी देगा साथ ही चालान से भी बचाएगा।
अन्य ऑप्शन
1000 रुपये से कम में आपके Vega और Studds जैसी कंपनियों के भी हेलमेट खरीद सकते हैं। आप ऑन लाइन या ऑफ लाइन भी इन्हें खरीद सकते हैं। हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है क्योंकि आपका सिर बहुत कीमती है।
ओरिजिनल हेलमेट की क्या पहचान है?
इस समय मार्केट में नकली हेलमेट खुलेआम कम दाम में मिल रहे हैं। ऐसे में जरुरी है कि आपको एक सही हेलमेट की पहचान हो। असली हेलमेट के ऊपर हमेशा ISI मार्क जरूर लगा होता है। इस ISI मार्क का मतलब होता है हेलमेट पहनने के लिए सुरक्षित है।
बाजार में कई ब्रांड्स हैं जोकि असली हेलमेट बना रहे हैं, अब अब ऐसे में अगर आप एक ओरिजिनल ISI मार्क हेलमेट खरिदने की सोच रहे हैं तो आपको यह कम से कम 900-1000 रुपये की कीमत में मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: 4 लाख रुपये कीमत, 26kmpl का माइलेज, ऑफिस जाने के लिए सबसे किफायती कारें
संबंधित खबरें
दिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 hr agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines