हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

5 सेकंड में 100 KMPH की स्पीड, पेरिस में दिखी हवा से मुकाबला करने वाली EV की झलक

विज्ञापन
Hopium Machina

पेरिस: यह कार 5 सेकंड में 100 किमी प्रतिघंटा की स्पीड पकड़ेगी। कंपनी इस कार में 1000 किमी तक की रेंज निकालने का दावा कर रही है। इतना ही नहीं कार में फिट इलेक्ट्रिक मोटर करीब 493 एचपी की पावर जनरेट करने में सक्षम है। हम बात कर रहें हैं Hopium Machina की।

अभी पढ़ें – Hyundai Grandeur: हुंडई की इस शानदार सेडान कार के डिजाइन का खुलासा, जानिए क्या होगा खास

 

Hopium ने पेरिस मोटर शो में हाइड्रोजन इलेक्ट्रिक व्हीकल माकिना का प्रोडक्शन वर्जन दिखाया है। वहीं, इसके EV मॉडल की बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। इसकी डिलिवरी समय से सुनिश्चित करने के लिए कंपनी ने इसके वर्नोन, फ्रांस में स्थित फैसेलिटी में प्रति वर्ष इस कार के 20 हजार यूनिट्स बनाने की बात कही है।

Hopium Machina

 

 

यह होगी कीमत

जानकारी के अनुसार इसकी बुकिंग के लिए EUR 656 यानि 53 हजार रुपये एडवांस के रूप में देने होंगे। फिलहाल कंपनी ने इसकी उपलब्धता की जानकारी शेयर नहीं की है। बताया जा रहा है कि कार की कीमत करीब 98 लाख रखी जा सकती है।

अभी पढ़ें – TVS Raider 125: टीवीएस की धांसू बाइक लॉन्च, जानिए क्या है कीमत और फीचर्स

यह है खासियत

Machina केवल तीन मिनट में हाइड्रोजन को फिर से भरने में सक्षम है और इसमें इलेक्ट्रिसिटी स्टोर करने के लिए छोटी बैटरी भी फिट की गई है। कार में हैप्टिक कॉन्सोल के जरिए इंटरफेस के साथ एक नया सेंसरी कनेक्शन हे। इसमें पिलर-टू-पिलर डिस्प्ले मिलता है।

अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ  पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें