Special Cycle: ऑटो बिजनेस खूब फलफूल रहा है। इसका एक बड़ा कारण है इन्वेंशन। आए दिन कुछ ना कुछ नयापन लाकर कारों व बाइकों की सूरत बदली जा रही है। इसी कड़ी में एक शानदार साइकिल बनाई गई है। देखने में आता है कि गरीब घरों के बच्चे दूर दूर तक साइकिलों से जाते हैं। गर्मी आज के दौर में बहुत बढ़ गई है और ऊपर से साइकिल को खींचना एक दिक्कत भरा काम हो जाता है, लेकिन क्या करें इतने पैसे नहीं कि कोई मोटर बाइक खरीदी जा सके। हालांकि, अब छात्रों की परेशानी दूर हो गई है। एक सस्ती साइकिल पेश हुई है, जो खुद एक छात्र ने ही बनाई है। तो ऐसे में अब छात्र दूर-दूर तक जा सकते हैं वो भी बिना पैडल मारे।
राजस्थान के कोटा में वीरेंद्र शुक्ला ने यह साइकिल बनाई है। शुक्ला एक 12वीं पास युवक हैं। इनके द्वारा इलेक्ट्रिक साइकिल को इन्वेंशन किया गया है। इसकी खास बात यह है कि ये एक बार चार्ज करने पर 80 किलोमीटर तक चलती है। साथ ही नॉर्मल साइकिल से तेज भी दौड़ती है। निजी चैनल की रिपोर्ट में शुक्ला के अनुसार बताया गया है कि इस साइकिल में इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक मोटर है। इसके अलावा रिचार्जेबल बैटरी भी इसमें लगाई गई है।
ये भी पढ़ेंः Hyundai Verna VS Maruti Brezza: एसयूवी या सेडान, आपके लिए कौन सी कार रहेगी फायदे का सौदा?, जानें कंपैरिजन
कितनी स्पीड से दौड़ती है ये साइकिल?
यह साइकिल 25 से 30 किमी/घंटा की रफ्तार से चलती है। इसकी कीमत भी कम है और ना ही इसमें पेट्रोल डलता और ना ही डीजल तो लोगों को कहीं आने जाने में ज्यादा खर्चा नहीं करना पड़ेगा और इस साइकिल से ही सफर किया जा सकता है।
वीरेंद्र शुक्ला का कहना है कि मात्रा 25000 रुपये में इलेक्ट्रिक साइकिल मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि नया इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर 70000 से 80000 रुपये का खर्चा आता है, जहां इस साइकिल को बनाने में 25000 रुपये की लागत आई है। वहीं, साइकिल के बारे में अधिक जानकारी के लिए आपको 9454009819 नंबर पर संपर्क करना होगा।
बता दें कि लोगों को आकर्षक लगे ऐसे ही प्रोडक्ट बाजार में उतारे जा रहे हैं। अब आप देखिए कि जहां चार गेट वाली कार ही बचपन से देखते आए हैं, लेकिन अब पांच गेट भी कार में मिलने वाले हैं। कहने का अभिप्राय यह है कि नए नए इन्वेंशन से यह दुनिया और सुंदर हो रही है, लेकिन यहां बात गरीब लोगों की भी है। वे लोग अपनी जरूरत के बावजूद भी सामान इत्यादि नहीं ले पाते, क्योंकि वे महंगे होते हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
7 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
8 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
12 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
13 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
13 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines