अगर आप बंद कार (खड़ी कार में) में AC चलाकर सोते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि ये आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। एक ताजा मामला देहरादून में देखने को मिला है। AC गैस और टेम्प्रेचर की वजह कार के अंदर दो लोगों की मौत हो गई है घटना के समय गाड़ी का इंजन ऑन था। बताया जा रहा है कि खड़ी कार में पूरी रात AC के लगातार ऑन रहने से गैस और तापमान के प्रभाव की वजह से मौत हुई। अगर आप भी यही गलती करते हैं तो…सावधान! ऐसा करना मौत को बुलावा देना है।
खड़ी कार में AC चलाने से ऐसे होती है मौत
कार एक्सपर्ट्स की बताते हैं खड़ी कार में AC ऑन करने के साथ आने वाली गैसें धीरे-धीरे इंसान की बॉडी के अंदर जाने लगती हैं। ऐसे में अगर व्यक्ति सोया हुआ है तो उसे बिल्कुल भी ध्यान नहीं रहता है कि उसके शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो रही है।
शरीर में कार्बन डाईऑक्साइड की मात्रा ज्यादा होने से सांस लेने में मुश्किल होती है और कई बार तो दम घुटने से मौत भी हो जाती कार के AC के कारण अंदर वाला हिस्सा तो बहुत ज्यादा ठंडा हो जाता है। इसी वजह से इंजन काफी गर्म होने लगता है, इसलिए ज्यादा AC चलाने से हादसा होने की आशंका काफी हद तक बढ़ जाती है। अब ऐसे में क्या करना चाहिए ? आइये जानते हैं….
बचने के उपाय भी जानें
यदि खड़ी गाड़ी में AC चलने की बहुत ज्यादा जी जरूरत आपको पड़ जाये तो सबसे पहले कार के शीशे को थोड़ा सा डाउन कर लें, ऐसा करने से ऑक्सीजन अंदर आएगी और कार्बन डाइऑक्साइड बाहर जाएगी। इससे कार में बैठे में लोगों को सांस लेने में कोई भी समस्या नहीं होगी और आप सुरक्षित महसूस कर पायेंगे।
बंद कार में सोने से बचें
अक्सर देखने में आता है कि लोग कार पूरी तरह से बंद करके सो जाते है, जो बेहद खतरनाक साबित होता है। इतना ही नहीं लोग घंटों AC ऑन करके सो जाते हैं। ऐसा करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। आगर आपको कार में सोना ही है तो विंडो डाउन करके सो सकते हैं। इसके अलावा बंद कार में एग्जास्ट फैन को हमेशा चलाकर रखें। ध्यान रखे कार के रेडिएटर, इंजन और एग्जास्ट फैन की सर्विस रेगुलर कराते रहना चाहिए। गर्मी में बंद कार में AC चलने से कार्बन मोनोआक्साइड गैस इंजन से होकर जहरीली बन जाती है जो बॉडी के लिए खतरनाक है।
यह भी पढ़ें: नया TVS Jupiter 110 क्या Honda Activa से बेहतर?
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
8 hrs agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
11 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
1 day agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines