Skoda upcoming cars: भारतीय कार बाजार के लिए स्कोडा ने अब पूरी तैयारी कर ली है। अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन नए मॉडल लेकर आ रही है। ये सभी मॉडल इस साल के अंत तक या फिर अगले साल ऑटो एक्सपो में पेश किये जा सकते हैं। स्कोडा की तरफ से दो SUV और एक सेडान कार को पेश किया जायेगा। जी हां मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट, कुशाक फेसलिफ्ट और एक नई SUV बाजार में उतारा जायेगा
Skoda Kushaq facelift
स्कोडा कुशाक अपने सेगमेंट की सबसे दमदार SUV है, इसने आते ही कार बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत किया था। लेकिन धीर –धीरे इसकी डिमांड कम होने लगी। लेकिन अब स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट लॉन्च करने जा रही है। जिसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके बाहरी लुक से लेकर इंटीरियर तक में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
इंजन की बात करें तो यह दो इंजन ऑप्शन के साथ आ सकती है, जो 1.0-लीटर TSI और 1.5-लीटर TSI इंजन होगा। इसके 1.0-लीटर TSI का इंजन 115 hp का पावर और 178 Nm टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं इसका 1.5-लीटर TSI इंजन 150 hp का पावर और 250 Nm टॉर्क जनरेट करेगा। यह कार इस साल के अंत तक या फिर
अगले साल लॉन्च होगी। इसमें सेफ्टी फीचर्स की लिस्ट इस बड़ी हो सकती है।
Skoda Slavia facelift
सेडान कार सेगमेंट में स्कोडा अपनी Slavia को अपडेट करके अगले साल की शुरुआत में लॉन्च करने जा रही है। इस बार इसके डिजाइन में आपको काफी कुछ नया आपको देकने को मिलेगा। इंजन की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल का इंजन दिया गया है, जो 150 hp का पावर देगा। इसके साथ ही यह 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ भी आएगा, 115 hp का पावर जनरेट करेगा। सेफ्टी का भी इस बार इसमें काफी ध्यान रखा जाएगा। इसका सीधा मुकाबला हुंडई वरना, मारुति सुजुकी सियाज और होंडा सिटी से होगा।
Skoda नई कॉम्पैक्ट SUV
अगले साल ऑटो एक्सपो में स्कोडा अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को पेश कर सकती है। यह इस साल की सबसे चर्चित कारों में से एक है। भारत के लिए यह एक दम नया मॉडल होगा। इंजन की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलेगा जो मैनुअल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होगा। यह एक पूरी तरह से नई गाड़ी होगी। इस गाड़ी की कीमत 10 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। सेफ्टी के लिए इसमें कई जबरदस्त फीचर्स मिल सकते हैं।
भारत में स्कोडा की पकड़ उतनी नहीं है जितनी मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर इंडिया, किआ इंडिया और महिंद्रा की है। सिर्फ प्रोडक्ट बेचने से आप अपनी पोजीशन को मजबूत नहीं बना सकते, उसके लिए आपको After Sales Service का अच्छा होना बेहद जरूरी है, और यही पर स्कोडा जैसे दिग्गज कार कंपनी पिछड़ गई है।
यह भी पढ़ें: Honda Amaze CNG भारत में जल्द होगी लॉन्च! शोरूम पर आई नजर, डिजायर को मिलेगी चुनौती
संबंधित खबरें
Hyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 hr agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
5 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines