Skoda Slavia Discount: इस समय कार बाजार में डिस्काउंट का दौर चल रहा है। कर कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए काफी बड़ा डिस्काउंट दे रहे हैं। सबसे बुरा हाल सेडान कारों का है। सेडान कार सेगमेंट धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। अगर आप स्कोडा की सेडान कार स्लाविया खरीदना की सोच रहे हैं तो कंपनी इस महीने (नवंबर, 2024) इस पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है जो आपके काफी पैसों की बचत होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक , स्टैंडर्ड डुअल फ्रंट एयरबैग से लैस Skoda Slavia के पुराने मॉडल पर करीब 2.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि स्टैंडर्ड 6-एयरबैग वाली स्लाविया पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट भी शामिल है। डिस्काउंट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।
दमदार इंजन
Skoda Slavia में 1.0-लीटर TSI इंजन दिया गया है जो 115bhp की पावर और 178Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं कार में 1.5-लीटर TSI टर्बो पैट्रोल इंजन का भी ऑप्शन मिलता है जो 150bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कार में लगा ये इंजन मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस है। स्कोडा स्लाविया में कंपनी अधिकतम 19.47 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने का दावा करती है।
कीमत और फीचर्स
पावर के लिए Skoda Slavia में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा इस कार में वायरलेस फोन चार्जिंग, 8-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सनरूफ, वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और रियर पार्किंग सेंसर मौजूद है। स्कोडा स्लाविया की एक्स-शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये से लेकर 18.69 लाख रुपये तक जाती है।
का Slavia का मुकाबला मारुति सुजुकी सियाज, होंडा सिटी और हुंडई वरना से है। बता दें कि स्कोडा स्लाविया को ग्लोबल NCAP से फैमिली सेफ्टी के लिए क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। स्कोडा स्लाविया की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 18.69 लाख रुपये तक जाती है।
यह भी पढ़ें: भारत में फिर No.1 बनी ये SUV, बिक्री में Nexon और Venue को छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines