भारत में एसयूवी सेगमेंट अब काफी बड़ा हो चुका है। कुछ समय पहले आई Skoda Kylaq देखते ही देखते ग्राहकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में सफल रही। स्कोडा की यह कॉम्पैक्ट एसयूवी इस समय खूब पसंद की जा रही है और इसकी इसकी डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। इसकी शुरुआती कीमत महज 7.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। कायलाक स्कोडा की पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसे कम बजट में उतारा गया है। कीमत से लेकर डिजाइन, स्पेस और परफॉरमेंस के मामले में यह अपने सेगमेंट की बेस्ट SUV मानी जा रही है।
5 महीने पहुंचा वेटिंग पीरियड
Skoda Kylaq ने आते ही जबरदस्त शुरुआत की है। पिछले महीने (मार्च) इसकी 5,327 यूनिट्स की बिक्री हुई। कंपनी की कुल बिक्री 7,422 यूनिट के आधे से भी ज्यादा है। वहीं भारी डिमांड के चलते इस छोटी एसयूवी का वेटिंग पीरियड काफी बढ़ गया है। कंपनी के मुताबिक अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर इसकी वेटिंग 2 से 5 महीनों तक पहुंच गई है।
ख़ास बात ये है कि ग्राहकों से मिल रहे अच्छे रिस्पोंस को देखते हुए स्कोडा ने इस एसयूवी के इंट्रोडक्ट्री प्राइस को इस महीने के अंत तक आगे बढ़ा दिया है। Kylaq के बेस क्लासिक वेरिएंट का वेटिंग पीरियड सबसे ज्यादा 5 महीनों का है। जो केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। वहीं मिड-स्पेक्स सिग्नेचर और सिग्नेचर प्लस वेरिएंट की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को 3 महीने तक का इंतज़ार करना पड़ सकता है। इसके अलावा टॉप वेरिएंट यानी प्रेस्टीज ट्रिम के लिए 2 महीने इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि ये वेटिंग अलग-अलग लोकेशन और डीलरशिप पर निर्भर करता है।
30,000 यूनिट्स डिलीवर करने की योजना
जानकारी के लिए बता दें कि Skoda Kylaq की डिलीवरी शुरु हो चुकी है और पहले फेज में मई तक तकरीबन 30,000 यूनिट्स को डिलीवर करने की योजना है। कुछ दिनों पहले स्कोडा ने बेस मॉडल क्लॉसिक ट्रिम की बुकिंग बंद कर दी थी। लेकिन अब एक बार फिर से इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। Kylaq को MQB A0-IN प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में इस एसयूवी को 5-स्टार रेटिंग मिली है।
इंजन और पावर
Skoda Kylaq में 1.0 लीटर का TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।इसे 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। ये एसयूवी 19kmpl तक का माइलेज देती है। इस गाड़ी की कीमत 7.89 लाख रुपये से लेकर 14.40 लाख रुपये तक जाती है।
यह भी पढ़ें: भारत में बंद हुई टोयोटा फॉर्च्यूनर पेट्रोल! जानिए बड़े कारण
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
12 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
15 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
17 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines