Skoda Kylaq: त्योहारों का सीजन कार कंपनियों के लिए खास होता है और इस बार स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी सबसे लोकप्रिय SUV Skoda Kylaq पर जबरदस्त ऑफर का ऐलान किया है। GST 2.0 लागू होने के बाद कंपनी ने काइलैक के सभी वेरिएंट्स पर कीमतों में कटौती कर दी है। अब कस्टमर्स इस SUV को पहले से कहीं कम दाम में खरीद सकते हैं।
कीमत में 1.19 लाख रुपये तक कम
नई टैक्स दरों का सीधा असर स्कोडा काइलैक की कीमत पर पड़ा है। पहले इस गाड़ी पर 29% टैक्स (28% GST + 1% उपकर) लगता था, जिसे घटाकर अब 18% GST कर दिया गया है। इसके चलते काइलैक के अलग-अलग वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमतों में 70,000 रुपये से लेकर 1.19 लाख रुपये तक की बचत हो रही है। यानी खरीदारों को अब यह SUV पहले से ज्यादा किफायती दाम में मिलेगी।
स्कोडा काइलैक: वेरिएंट वाइस कीमतें
| वेरिएंट | पुरानी कीमत | GST 2.0 के बाद नई कीमत | अंतर |
| Classic | 8.25 लाख | 7.55 लाख | 70,000 |
| Signature | 9.85 लाख | 9 लाख | 85,000 |
| Signature Plus | 11.3 लाख | 10.34 लाख | 96,000 |
| Prestige | 12.94 लाख | 11.84 लाख | 1.1 लाख |
| Signature | 10.95 लाख | 10 लाख | 95,000 |
| Signature Plus | 12.4 लाख | 11.34 लाख | 1.06 लाख |
| Prestige | 13.99 लाख | 12.8 लाख | 1.19 लाख |
दमदार डिजाइन और स्टाइल
स्कोडा काइलैक कंपनी की सबसे छोटी SUV है लेकिन इसका डिज़ाइन बेहद मॉडर्न और प्रैक्टिकल है। इसमें स्कोडा की Modern-Solid डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें स्प्लिट हेडलैम्प्स, बॉक्सी प्रोफाइल और शॉर्ट ओवरहैंग्स दिए गए हैं। कंपनी का सिग्नेचर बटरफ्लाई ग्रिल नए अंदाज में नजर आता है। टॉप वेरिएंट्स में 17-इंच एलॉय व्हील्स मिलते हैं, जबकि LED DRLs और हेडलैम्प्स सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
फीचर्स से भरपूर इंटीरियर
काइलैक के केबिन में आधुनिक तकनीक और आराम दोनों का ध्यान रखा गया है। टॉप वेरिएंट्स में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल क्लस्टर मिलता है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है। वहीं बेस मॉडल्स में 5-इंच स्क्रीन और सेमी-डिजिटल क्लस्टर दिए गए हैं।
फ्रंट सीट्स के लिए छह-तरफा इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और वेंटिलेशन का विकल्प है। सीट्स में क्लासिक, सिग्नेचर और सिग्नेचर+ वेरिएंट्स के लिए अलग-अलग फैब्रिक अपहोल्स्ट्री मिलती है, जबकि टॉप वेरिएंट Prestige में लेदर सीट्स दी गई हैं। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक सनरूफ भी खास अट्रैक्शन है।
सेफ्टी और टेस्टिंग
कंपनी का दावा है कि नई काइलैक को भारतीय सड़कों पर 8 लाख किलोमीटर तक टेस्ट किया गया है। इसमें 25 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें छह एयरबैग्स, मल्टी-कॉलिजन ब्रेक, रोलओवर प्रोटेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक, ABS विद EBD और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल शामिल हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
स्कोडा काइलैक को 1.0 लीटर, तीन-सिलेंडर TSI पेट्रोल इंजन से पावर मिलता है। यही इंजन कंपनी की अन्य गाड़ियां जैसे कुशाक और स्लाविया में भी दिया गया है। हालांकि, काइलैक में अभी 1.5 लीटर TSI पेट्रोल इंजन का विकल्प नहीं मिलेगा।
Skoda Kylaq अब पहले से ज्यादा किफायती, फीचर-रिच और सुरक्षित SUV बन गई है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन में एक नई SUV खरीदने का मन बना रहे हैं, तो काइलैक आपके लिए एक बेस्ट विकल्प हो सकती है।
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
18 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
20 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
22 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines