---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Skoda की नई कार ने बढ़ाई Creta और Elevate की टेंशन, फ्यूचरिस्टिक स्टाइल और गजब के फीचर्स

Skoda Kushaq Onyx में 385 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, यह 5 सीटर कार है। कार में स्टाइलिश 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलेगा, जो इसे हाई क्लास लुक देता है। इसमें क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आता है।

---विज्ञापन---

Skoda Kushaq Onyx rivals Honda Elevate & Hyundai Creta details in hindi: स्कोडा की गाड़ियों को लोग सॉलिड बिल्ड क्वालिटी और हाई क्लास फीचर्स के लिए जानते हैं। कंपनी ने अब अपनी धाकड़ कॉम्पैक्ट एसयूवी कार Kushaq के नए Onyx वर्जन को लॉन्च किया है। बाजार में यह कार Hyundai Creta, Kia Seltos, honda elevate और Volkswagen Taigun जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है। नई Skoda Kushaq Onyx को कंपनी ने ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में लॉन्च किया है। इसमें कंपनी ने नया 3 सिलेंडर 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया है, जो टर्बों इंजन में भी मिलेगा।

---विज्ञापन---

 

Skoda Kushaq Onyx को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग

कार को एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों से दिखने में बेहद ट्रेंडी बनाया गया है। कंपनी अपनी इस कार को शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर कर रही है। यह दमदार कार 115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कार में 3 सिलेंडर इंजन है, जो खराब रास्तों पर हाई पिकअप देता है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो इसे हाई स्पीड जनरेट करने में मदद करता है। कार में 385 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

---विज्ञापन---

 

जानें Kushaq Onyx के स्मार्ट फीचर्स 

  • कार में 2 स्पोक स्टीयरिंग मिलता है।
  • इसमें सेफ्टी के लिए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और हिल होल्ड कंट्रोल का फीचर दिया गया है।
  • ADAS सेंसर पर काम करता है और अन्य वाहन के आपकी कार के ज्यादा नजदीक आने पर अलर्ट जारी होता है।
  • कार में क्रूज कंट्रोल, रियर सीट पर एसी वेंट जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

Hyundai Creta में तीन इंजन ऑप्शन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

इस कार में 1482 cc, 1493 cc और 1497 cc तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं। कार का बेस मॉडल 10.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। यह पांच सीटर कार है, जो बड़ी फैमिली के लिए 433 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आती है। Hyundai Creta में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है, जिससे लॉन्ग रूट पर ड्राइव करने में आसानी होती है। कार में पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं ये कार जल्दी इलेक्ट्रिक में लॉन्च होगी, फिलहाल कंपनी ने अपनी ईवी कार की लॉन्च डेट के बारे में नहीं बताया है। इसें 6 और 7 स्पीड गियरबॉक्स है, जिससे तेज स्पीड जनरेट होती है।

---विज्ञापन---

 

Hyundai CRETA N Line

---विज्ञापन---

 

Hyundai Creta में यह स्मार्ट फीचर्स

  • H-शेप्ड LED DRLs,
  • 10.25-इंच स्क्रीन
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • वायरलेस मोबाइल कनेक्टिविटी
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें
  • पावर्ड ड्राइवर सीट
  • डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • सराउंड व्यू मॉनिटर
  • एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम

 

---विज्ञापन---
Honda Elevate 
Car Specifications
Price
Rs. 14.47 Lakh onwards
Mileage
15.31 to 16.92 kmpl
Engine 1498 cc
Fuel Type Petrol
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

Honda Elevate में 1498 cc का पेट्रोल इंजन है, जो इसे हाई पावर देता है। इसें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों इंजन ऑप्शन मिलता है। यह पांच सीटर कार है, जिसमें कंपनी अलग-अलग वेरिएंट में 15.31 से लेकर 16.92 kmpl तक की माइलेज निकलने का दावा करती है।

---विज्ञापन---

Honda Elevate की ये हैं खासियतें

  • कार का बेस मॉडल 14.47 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है
  • इसमें पांच वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं
  • कार में 17 इंच के टायर और अलॉय व्हील
  • चौड़ी बोनट और हेडलाइट
  • बेहद स्लीक और एलईडी DRL लाइट
  • 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • सात इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • वायरलेस चार्जर और क्रूज कंट्रोल

 

ये भी पढ़ें: Tata Nexon CNG 27 जून को होगी लॉन्च, उससे पहले जान लें क्या नेक्सन से बेहतर हैं ये 5 ऑप्शन?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Kia Carnival का अपडेट वर्जन जल्द होगा लॉन्च, Nissan X-Trail भी इंडिया में आने को तैयार 

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 11, 2024 05:13 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola