Skoda Kushaq Onyx: स्कोडा इंडिया ने भारत में अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Kushaq Onyx को अब ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट की मोस्ट Affordable ऑटोमैटिक SUV है। दिल्ली में इस नए मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू होती है। कुशाक एक शानदार कॉम्पैक्ट एसयूवी है जो अपने दमदार इंजन के साथ आती है। इसकी सॉलिड बिल्ड क्वालिटी और दमदार इंजन इसके प्लस पॉइंट हैं। आइये जानते हैं इस नए वेरिएंट के फीचर्स के बारे में…
कैसा है इंजन ?
Skoda Kushaq Onyx में 3 सिलेंडर, 1.0 TSI turbo पेट्रोल इंजन लगा है जो 115 PS की पावर और 178 Nm टॉर्क जनरेट करता है इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इस इंजन की परफॉरमेंस हम पहले ही देख चुके है। इस इंजन की मदद से यह गाड़ी हर मौसम में बेहतर प्रदर्शन करती है।
क्रैश टेस्ट (Global New Car Assessment Programme) में Kushaq को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। एडल्ट सेफ्टी में इसने 34 अंक में से 29.64 अंक प्राप्त किये हैं। चाइल्ड सेफ्टी में इसने 49 अंक में से 42अंक प्राप्त किये हैं। यह एक मेड इन इंडिया कार है।
मजेदार फीचर्स
Kushaq Onyx में हिल होल्ड कंट्रोल, पैदल शिफ्ट, 2 स्पोक, लेदर स्टीयरिंग और Onyx थीम कुशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने इसे MQB-A0-IN प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया है। फ़िलहाल स्कोडा एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी पर काम कर रही है जिसे अगले साल लॉन्च किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि कंपनी इस एसयूवी के दम पर पूरे कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपनी पकड़ को अधिक मजबूत करना चाहेगी। भारत में मौजूदा मारुति सुजुकी ब्रेज़ा, किआ सॉनेट, हुंडई वेन्यू और टाटा Nexon से होगा नई Kushaq Onyx का मुकाबला। लेकिन अब देखना होगा स्कोडा की इस नई एसयूवी को कितनी सफलता मिलती है।
खबर जारी है…
संबंधित खबरें
कल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 hr agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
3 hrs agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
5 hrs ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
7 hrs agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
3 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
4 days agoमहिंद्रा के बाद ये कंपनी भी बढ़ा रही कारों के दाम, 1 अक्टूबर से होंगी महंगी
5 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines