---विज्ञापन---

ऑटो

Skoda ने अपनी इस नई कार से बढ़ाई Fortuner और Jeep की धड़कनें, एक झलक देख आप भी हो जाएंगे फैन

Skoda: इंडियन कार बाजार में स्कोडा कार अपने दमदार पावरट्रेन और धाकड़ सेफ्टी के लिए अलग ही पहचान रखती है। अब कंपनी जल्द ही अपनी नई SUV पेश करने वाली है। इस नई कार की आहट भर से बाजार में इस सेगमेंट की MG Gloster, Toyota Fortuner और Jeep Meridian की त्यौरियां चढ़ गई है। […]

Skoda: इंडियन कार बाजार में स्कोडा कार अपने दमदार पावरट्रेन और धाकड़ सेफ्टी के लिए अलग ही पहचान रखती है। अब कंपनी जल्द ही अपनी नई SUV पेश करने वाली है। इस नई कार की आहट भर से बाजार में इस सेगमेंट की MG Gloster, Toyota Fortuner और Jeep Meridian की त्यौरियां चढ़ गई है।

नई कार में दमदार फीचर्स 

स्कोडा ने अपनी 2023 Škoda Kodiaq के अपडेट वर्जन का स्कैच जारी किया है। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स के बीच यह जमकर वायरल हो रहा है। इस नई कार में कंपनी इस बार कई नए फीचर्स और कम्फर्ट राइड का दावा दे रही है। स्कैच में यह कार पहले से ज्यादा दमदार लग रही है।

---विज्ञापन---

 

Škoda Kodiaq

Škoda Kodiaq

4 अक्टूबर 2023 को नई कार पेश होगी

इसका फ्रंट से बेहद sculptural लुक लग रहा है, इसमें इस बार LED मैट्रिक्स हेडलाइट मिलेंगी। जानकारी के अनुसार 4 अक्टूबर 2023 को कंपनी अपनी इस कार को पेश करेगी। इसमें 17 से 20 इंच के बड़े अलॉय व्हील दिए जाएंगे। कार में आरामदायक सस्पेंशन दिया जाएगा।

---विज्ञापन---
Škoda Kodiaq

Škoda Kodiaq

1984 cc का धाकड़ पेट्रोल इंजन

Skoda Kodiaq कंपनी की 7 सीटर SUV कार है। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 38.50 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। कार का टॉप मॉडल 41.95 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। फिलहाल बाजार में इसके तीन वेरिएंट उपलब्ध है। इसमें 1984 cc का धाकड़ पेट्रोल इंजन मिलता है।

यह नई जेनरेशन कार होगी, जिसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 192 mm का और बूट स्पेस 270 लीटर का होगा। यह धाकड़ कार चार से अधिक अट्रैक्टिक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी।
कंपनी की यह 4 व्हील ड्राइव कार है, जिसमें सड़क पर 187.74 Bhp की पावर मिलेगी।

---विज्ञापन---
Škoda Kodiaq

Škoda Kodiaq

मिलता है 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन

इस जानदार कार में 12.78 kmpl की हाई माइलेज मिलेगा। यह कंपनी की पेट्रोल कार है। इसके तीन वेरिएंट Style, Sportline, और Laurin & Klement आता है। कंपनी अपनी इस शानदार कार में टर्बो इंजन का भी ऑप्शन देता है। इसमें 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन मिलता है।

सीट में मिलेगा मसाज फंक्शन 

कार में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसमें 10.2-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा। कार की सीटें मसाज फ़ंक्शन के साथ हवादार और गर्म करने के ऑप्शन के साथ ऑफर की जाती हैं। इसमें 12-स्पीकर साउंड सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 27, 2023 03:59 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola