Skoda Kodiaq Price cut: अगर आप एक लग्जरी एसयूवी खरीदने का विचार आकर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी बेहतर साबित हो सकता है। दरअसल कार निर्माता कंपनी स्कोडा ने भारत में कोडियाक (Kodiaq) की कीमतों को रिवाइस किया है।
स्कोडा कोडियाक पहले स्पोर्टलाइन, स्टाइल और L&K वेरिएंट में उपलब्ध थी लेकिन अब इसके दो वेरिएंट को बंद कर दिया है और सिर्फ L&K वेरिएंट को जारी रखा है। लेकिन ख़ास बात ये है कि इस मॉडल की कीमत में 2 लाख रुपये की कटौती भी कर दी है। यानि कीमत कम होने पर सीधा फायदा ग्राहकों को ही होगा। डिजाइन और फीचर्स के मामले में स्कोडा कोडियाक BMW-Audi को देती है टक्कर देती है।
स्कोडा कोडियाक की नई कीमत
स्कोडा ने कोडियाक के L&K वेरिएंट की कीमत को रिवाइस कर दिया गया है और 2 लाख रुपये कम कर दिए हैं। ऐसे में अब इसकी एक्स-शो रूम कीमत 39.99 लाख रुपये हो गई है, जबकि पहले इसकी एक्स-शो रूम कीमत 41.99 लाख रुपये थी।
खास बात ये है कि कीमत कम करने के बाद भी कंपनी ने इस गाड़ी के फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है। सेफ्टी के लिए इसमें 9 एयरबैग्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इंजन और पावर
स्कोडा कोडियाक में 2.0-लीटर का TSI पेट्रोल इंजन दिया गया है जोकि 188bhp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है । यह मॉडल 7-स्पीड DSG ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है । इंजन न सिर्फ पावरफुल है बल्कि बेहतर माइलेज भी ऑफर करने में सक्षम है। यह मॉडल 4X4 में उपलब्ध है। अगले साल भारत में स्कोडा कोडियाक का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च हो सकता है।
स्कोडा कोडियाक का डिजाइन, स्पेस फीचर्स और इंजन परफॉरमेंस इसे अपने सेगमेंट की एक शानदार लग्जरी एसयूवी बनाते हैं। यह एक 7 सीटर लग्जरी एसयूवी है, इसकी 3rd रो में छोटे बच्चे और बड़े लोग भी आराम से बैठ सकते हैं।
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिलें धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
4 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
8 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
13 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
15 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines