Skoda kylaq Launch: भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट लगतार बड़ा हो रहा है। इस इस सेगमेंट में टाटा पंच, मारुति ब्रेजा, टाटा Nexon, किया सोनेट, महिंद्रा XUV 3X0 और हुंडई वेन्यू जैसी गाड़ियां खूब पसंद की जा रही हैं। इसी सेगमेंट में अब स्कोडा भी अपनी 4 मीटर से छोटी कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘kylaq’ को लॉन्च करने जा रही है।
टेस्टिंग के दौरान कई बार इसे देखा जा चुका है। स्कोडा की अभी गाड़ियों का डिजाइन लगभग एक जैसा ही होता है क्योंकि कंपनी एक ही डिजाइन थीम को फॉलो करती है, ठीक वैसे ही जैसे BMW, Audi Mercedes-Benz अपनी कारों में करती है। नई स्कोडा काइलाक (Skoda Kylaq) को कब तक लॉन्च किया जाएगा और कितनी होगी इसकी कीमत? आइये जानते हैं…
इंजन और संभावित कीमत
इंजन की बात करें तो नई स्कोडा काइलाक में 1.0-लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 115 bhp की पावर और और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स से लैस होगा। सोर्स और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई स्कोडा काइलाक की एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
डिजाइन और फीचर्स
नई स्कोडा काइलाक को MQB AO IN प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया जा रहा है। यह एक हल्का और बेहद मजबूत प्लेटफॉर्म है। इसके फ्रंट में स्कोडा की सिग्नेचर बोल्ड ग्रिल देखने को मिलेगी। इसके अलावा इसमें स्प्लिट DRL के साथ LED हेडलाइट्स, नए बोनट, बम्पर और LED टेललाइट्स को भी शामिल किया जाएगा। इतना ही नहीं नई काइलाक में ब्लैक रूफ रेल और 17-इंच के अलॉय व्हील्स को भी शामिल किया जाएगा।
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो अपकमिंग स्कोडा एसयूवी एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग्स, डिस्क ब्रेक और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए मॉडल को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। स्कोडा इस बात को समझती है कि भारत में अब ग्राहक सेफ्टी पर बात करने लगे हैं।
यह भी पढ़ें: 11 लाख वाली Hyundai verna सिर्फ 3.78 लाख में, यहां मिलेगी ऑफर की पूरी जानकारी
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
22 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines