Skoda Cars Price Hike: अगर आप आने वाले दिनों में स्कोडा की नई कार खऱीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. Skoda Auto India ने अपनी कारो की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है. कंपनी 1 अक्टूबर से अपने पूरे पोर्टफोलियो की एक्स शोरूम कीमतों में बढ़ोतरी करेगी. ऐसे में Skoda Kylaq से लेकर Kodiaq और Octavia RS तक की कारें खरीदने के लि ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है. बता दें, हाल ही में महिंद्रा ने भी 1 अक्टूबर से अपनी कारों की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की है.
Skoda कारों की कीमत क्यों बढ़ाई जा रही है?
कंपनी के मुताबिक, कच्चे माल की लागत लगातार बढ़ रही है. इसके साथ ही कंपनी के ऑपरेशनल खर्च में भी इजाफा हुआ है. इन बढ़ती लागतों को देखते हुए Skoda ने कीमतों में बदलाव करने का फैसला किया है. नई कीमतें 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी और यह बढ़ोतरी एक्स-शोरूम कीमत पर होगी.
Skoda कारों की कीमत कितनी बढ़ेगी?
Skoda अपने पूरे भारतीय पोर्टफोलियो की कीमतों में अधिकतम 1.2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी. हालांकि, हर मॉडल और वेरिएंट पर कीमत एक जैसी नहीं बढ़ेगी. कंपनी ने अधिकतम बढ़ोतरी की सीमा 20,000 रुपये तय की है. यानी किसी भी मॉडल या वेरिएंट की कीमत में 20,000 रुपये से ज्यादा का इजाफा नहीं होगा.
Skoda की किन कारों पर पड़ेगा असर?
नई कीमतों का असर कंपनी के पूरे भारतीय व्हीकल लाइन-अप पर पड़ेगा. Skoda के मौजूदा पोर्टफोलियो में Kylaq, Slavia, Kushaq, Kodiaq, Octavia RS और Superb शामिल हैं. इन सभी मॉडल्स की कीमतों में वेरिएंट के हिसाब से बदलाव किया जाएगा.
अगर आप स्कोडा की कोई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं और खरीदारी 1 अक्टूबर या उसके बाद करते हैं तो आपको नई कीमत चुकानी होगी. कीमत में वास्तविक बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग हो सकती है. इसलिए कार बुक करने से पहले संबंधित वेरिएंट की नई एक्स शोरूम कीमत जरूर चेक करना होगा.
Skoda Superb भी जल्द आएगी नए अवतार में
Skoda भारतीय बाजार में नई जेनरेशन Superb को लाने की तैयारी भी कर रही है. नई Superb के साथ कंपनी डीजल इंजन सेडान सेगमेंट में दोबारा एंट्री करने वाली है. रिपोर्ट के मुताबिक, नई Superb अगले साल भारतीय बाजार में आ सकती है. नई Skoda Superb में 2.0-लीटर TDI डीजल इंजन दिया जाएगा.
कुल मिलाकर 1 अक्टूबर से Skoda की कार खरीदने वालों को थोड़ा ज्यादा बजट रखना होगा. हालांकि, कंपनी ने कीमत बढ़ोतरी को अधिकतम 20,000 रुपये तक सीमित रखा है. वहीं, आने वाले समय में नई Superb की एंट्री से Skoda के पोर्टफोलियो में एक और प्रीमियम सेडान जुड़ने वाली है.
ये भी पढ़ें- कार खरीदारों को झटका, महिंद्रा की गाड़ियां फिर होंगी महंगी! कंपनी चौथी बार बढ़ा सकती है कीमत
संबंधित खबरें
Hyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
41 mins agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
4 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines