सिंगर कैलाश खेर (Kailash Kher) ने अपने लिए Jawa Perak मोटर साइकिल खरीदी है। इस मॉडल की कीमत 2.13 लाख है। कैलाश ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई मोटर साइकिल का वीडियो शेयर किया हैं जिसमें वो जावा के शोरूम जानते हुए और बाइक की राइड करते हुए नज़र आ रहे हैं।
इस मौके पर कैलाश ने कहा जावा ने हमेशा मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखा है और इस नए जुड़ाव के साथ बाइकिंग के लिए मेरा जुनून पहले की तरह फिर से जागृत हो गया है। आपको बता दें कि जावा ने पहली बार इस बाइक को 1946 में पेश किया था। जावा पेराक एक बॉबर स्टाइल बाइक है। आइये जानते हैं जावा की इस बाइक में क्या कुछ खास और नया है।
इंजन और पावर
Jawa Perak में 334 सीसी लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है जोकि 30.22 bhp की पावर और 32.74 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन बेहद पावरफुल है। यह हर कंडीशन में बेहतर प्रदर्शन का भरोसा देता है।
डिज़ाइन और फीचर्स
Jawa Perak अपने डिजाइन से हर बार इम्प्रेस करती है, यह दिखने में क्लासिक नज़र आती है। यह बाइक मैट ब्लैक पेंट स्कीम और कॉन्ट्रास्टिंग ब्राउन सीट के साथ एक ही रंग में कलर में मिलेगी। खास बात ये है कि इसकी फ्लोटिंग सिंगल सीट इसे अपने सेगमेंट में सबसे अलग बनाती है
Jawa 350 का फेसलिफ्ट मॉडल जल्द होगा लॉन्च
खबर आ रही है कि जल्द ही कंपनी Jawa 350 का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर सकती है। लेकिन कंपनी की ओर से इस नए मॉडल को लेकर बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि जल्दी ही इसके कुछ और नए वेरिएंट आ सकते हैं।
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
4 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
6 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
9 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
10 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines