हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Simple One या फिर Vida V1 कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर देता है हाई रेंज?, जानें कंपैरिजन

विज्ञापन
Simple One VS Vida V1 Pro

Simple One VS Vida V1 Pro: टू व्हीलर बाजार में हाई ड्राइविंग रेंज देने वाले स्कूटर काफी पसंद किए जाते हैं। इस सेगमेंट में दो धाकड़ स्कूटर हैं Simple One और Vida V1. इन दोनों स्कूटर में बड़ा अंडर सीट स्टोरेज मिलता है। इस खबर में जानिए दोनों के फीचर और कीमत।

Simple One

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 8500 की पावर मिलती है। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 1.45 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। Simple One एक बार फुल चार्ज होने पर 212 km तक चलता है। इसका टॉप मॉडल 1.50 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। स्कूटर में 2 वैरिएंट ऑफर किए जाते हैं। इसमें 4 कलर ऑप्शन मिलते हैं। फास्ट चार्जर से यह स्कूटर एक घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।

स्कूटर 105 kmph की टॉप स्पीड

सड़क पर यह स्कूटर 105 kmph की टॉप स्पीड देता है। यह स्कूटर सामान्य चार्जर से करीब छह घंटे में फुल चार्ज होता है। इसमें 5 kWh का बैटरी पैक मिलता है। इसमें डुअल टोन कलर ऑप्शन मिलता है। स्कूटर में सभी LED लाइट हैं और 30-लीटर का अंडर सीट स्टोरेज मिलता है। स्कूटर में स्वैपेबल बैटरी, 7-इंच के टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलती है।

Vida V1 Pro

यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 110 Km तक चलता है। Vida V1 Pro 80 Kmph की टॉप स्पीड देता है। इसका कुल वजन 125 kg का है। स्कूटर की बैटरी 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इसमें 3900 W की पावर है। Vida V1 Pro की सीट हाइट 780 mm की है। इसमें 1 वैरिएंट और 5 कलर ऑप्शन मिलते हैं। बाजार में यह स्कूटर 1.41 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।

3 सेकंड में पकड़ता है स्पीड 

इसमें 3900 W की पावर है। स्कूटर के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। स्कूटर में एलईडी हेडलाइट,एलईडी टर्न इंडीकेटर और ग्रैब रेल के साथ स्प्लिट-सीट सेटअप मिलता है। Vida V1 Pro में रिमूवेबल 3.94 kWh की लिथियम-आयन बैटरी मिलती है। 3.2 सेकंड में यह स्कूटर 0 से 40 Kmph की रफ्तार पकड़ता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें