Simple One VS Ola S1 Air: Ola में जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस तो Simple की टॉप स्पीड 105 kmph

Simple One, Ola S1 Air, ev scooters, scooters under 1 lakhs

Simple One VS Ola S1 Air

विज्ञापन

Simple One VS Ola S1 Air: Ola इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मार्केट में अपनी अलग पहचान रखता है। वहीं, Simple Energy ने हाल ही में अपने ईवी स्कूटर Simple One के नए वर्जन को लॉन्च करने की घोषणा की है। जिसके बाद टू व्हीलर लवर्स इन दोनों को आपस में कंपैयर कर रहे हैं। आइए आपको इन दोनों की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं, जिससे आपको अपनी पसंद का स्कूटर लेने में आसानी हो सके।

Ola S1 Air की टॉप स्पीड 85 Kmph

OLA S1 Air एक बार फुल चार्ज होने पर 87 Km तक चलता है। इसमें 85 Kmph की टॉप स्पीड मिलती है। इसका कुल वजन 99 kg है और यह 4.3 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। स्कूटर में 2700 W की पावर और सीट हाइट की ऊंचाई 792 mm की है। यह शुरूआती कीमत 84,999 में बाजार में मिलता है। यह 3 वेरिएंट और 5 कलर में उपलब्ध है। इसका टॉप वेरिएंट 1,09,985 रुपये कीमत में मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें combined braking system दिया गया है।

Advertisment
Simple One, ev scooters,

file photo

Curvy बॉडी पैनल और सिंगल-पीस सीट

इसमें ट्विन प्रोजेक्टर हेडलैंप, curvy बॉडी पैनल, सिंगल-पीस सीट और मिरर मिलता है। इसमें फ्लैट फुटबोर्ड दिया गया है। इसमें टीएफटी स्क्रीन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, राइडिंग मोड्स, रिवर्स मोड, साइड स्टैंड अलर्ट, ओटीए अपडेट्स, म्यूजिक प्लेबैक रिमोट बूट लॉक, नेविगेशन और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 34 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज स्पेस मिलता है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 165 मिमी है और व्हीलबेस 1359 मिमी का है जिससे इसे कम जगह में मोड़ने और चलाने में आसानी होती है। यह महज 4.3 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ता है।

Simple One ईवी स्कूटर की सिंगल चार्ज में 236 KM की रेंज

कंपनी 23 मई 2023 को नए कलेवर में Simple One को  लॉन्च करेगी। यह प्रीमियम सेगमेंट इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने में 236 KM चलेगा। इसमें 4.8KWH का बैटरी पैक दिया गया है। इसमें Brazen Black, Naama Red, Azure Blue और Grace White चार कलर ऑप्शन मिलेंगे। अनुमान है इसकी शुरूआती कीमत 1.10 लाख एक्स शोरूम से अधिक होगी। इस स्कूटर में 8.5 KW की पावर मोटर मिलेगी। जो 72 NM का पीट टॉर्क जेनरेट करती है।

विज्ञापन

स्कूटर में डिजिटल टचस्क्रीन मिलेगी

स्कूटर महज 2 सेकंड में 0 से 40 kmph की स्पीड पकड़ लेगा। इसकी टॉप स्पीड 105 kmph है। इसमें 30 लीटर का बड़ा अंडरसीटर स्टोरेज मिलेगा। स्कूटर में डिजिटल टचस्क्रीन मिलेगी। इसमें म्यूजिक, ब्लूटूथ, फोन कनेक्टिविटी जैसे कई और फीचर्स को दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ