EV Scooters: बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी सिंपल एनर्जी ने अपने स्कूटर Simple One का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अब जल्द ही इसकी डिलीवरी शुरू की जाएगी। इलेक्ट्रिक टू व्हीलर निर्माता कंपनी Simple Energy 23 मई 2023 को अपना Simple One ईवी स्कूटर नए कलेवर में लॉन्च करेगी।

40 kmph की स्पीड पकड़ लेगा

इस स्कूटर में 8.5 KW की पावर मोटर मिलेगी। जो 72 NM का पीट टॉर्क जेनरेट करती है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने में 236 KM चलेगा। इसमें 4.8KWH का बैटरी पैक दिया गया है। स्कूटर महज 2 सेकंड में 0 से 40 kmph की स्पीड पकड़ लेगा।

टॉप स्पीड 105 kmph है

इसकी टॉप स्पीड 105 kmph है। एक बार फुल चार्ज होने में 236 KM चलेगा कंपनी के मुताबिक यह प्रीमियम सेगमेंट इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। इसमें Brazen Black, Naama Red, Azure Blue और Grace White चार कलर ऑप्शन मिलेंगे। अनुमान है इसकी शुरूआती कीमत 1.10 लाख एक्स शोरूम से अधिक होगी। इसमें 30 लीटर का बड़ा अंडरसीटर स्टोरेज मिलेगा। स्कूटर में डिजिटल टचस्क्रीन मिलेगी। इसमें म्यूजिक, ब्लूटूथ, फोन कनेक्टिविटी जैसे कई और फीचर्स को दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ