Simple One EV Scooter Launch: लोगों के लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को बेंगलुरु बेस्ड Simple Energy ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One को लॉन्च कर दिया है। पिछले 18 महीनों में सिंपल वन की करीब एक लाख से अधिक लोगों ने प्री बुकिंग की है। अब 6 जून से कंपनी स्कूटर की डिलीवरी शुरू करेगी।
6 कलर ऑप्शन मिलेंगे
यह धाकड़ स्कूटर 5kWh का बैटरी पैक के साथ मिलेगा। दमदार बैटरी स्कूटर को सिंगल चार्ज पर करीब 225 किलोमीटर तक चलने की ड्राइविंग रेंज देती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर शुरूआती कीमत 1,58,000 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। इसमें 6 कलर ऑप्शन दिए गए हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह सबसे अधिक ड्राइविंग रेंज देने वाला ईवी स्कूटर है।
Simple One Electric Scooter
TFT डिस्प्ले और ब्लूटूथ कनेक्ट्रिविटी
स्कूटर दमदार 8.5 kW की पावर और 72Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 105 kmph है, जिससे यह सिटी और खराब रास्तों में हाई परफॉर्मेंस देता है। इसमें 7 इंच का TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्ट्रिविटी जैसे एडवांस फीचर्स हैं।
30 लीटर का अंडर सीट बूट स्पेस
Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर में इको, राइड, डैश और सोनिक चार अलग-अलग मोड मिलते हैं। स्कूटर में LED लाइटिंग 30 लीटर का अंडर सीट बूट स्पेस दिया गया है। स्कूटर में कुल 134 किलोग्राम का वजन है, इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। इसकी सीट हाइट 775 mm की है, कम हाइट वाले लोग भी इसे आसानी से चला सकते हें।
अलॉय व्हील में अट्रैक्टिव लुक्स
स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। जिससे खराब रास्तों पर चलाने वाले को अधिक झटके नहीं लगते हैं। स्कूटर में 12-इंच के व्हील दिए गए हैं, जो इसे अट्रैक्टिव लुक्स देते हैं। स्कूटर के डिजाइन में कंफर्ट राइड के लिए बेहद स्लीक डिजाइन रखा गया है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
2 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
22 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines