Simple One Electric Scooters offer: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों की मौज होने वाली है। ग्राहकों को लुभाने के लिए ईबी कंपनियां नए-नए ऑफर्स लेकर आ रही हैं। फेस्टिव को देखते अब अब सिंपल एनर्जी ने भी अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स ओएश किये हैं। सिंपल एनर्जी ने अपने लोकप्रिय स्कूटर सिंपल वन और सिंपल डॉट वन की बैटरी और मोटर पर 8 साल की वॉरंटी ऑफर की है। ऐसा करने वाली यह पहली कंपनी बन गई है। अब इसमें सीधा फायदा ग्राहकों को ही होगा।
ग्राहकों की हो गई चांदी
फेस्टिव सीजन में अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए Simple Energy ने बैटरी और मोटर पर 8 साल की वॉरंटी देकर ग्राहकों की चांदी कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंपल एनर्जी देश की पहली कंपनी हो गई है, जिसने 8 साल या 60,000 किलोमीटर तक की वारंटी अपनी पेटेंटेड मोटर पर दी है। इतना ही नहीं बैटरी पर भी 8 साल की वारंटी दी जा रही है।
इस ऑफर को लेकर सिंपल एनर्जी के फाउंडर और CEO, सुहास राजकुमार ने बताया कि इंडस्ट्री में पहली बार अपने प्रोडक्ट की मोटर पर 8 साल की वारंटी देकर हमें खुशी हो रही है। हमें उम्मीद है ग्राहकों को इसमें फायदा होगा। अभी तक लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी को लेकर टेशन में रहते हैं लेकिन अब शायद ऐसा न हो।
सेफ्टी भी जरूरी
इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी की सेफ्टी को लेकर अक्सर सवाल किये जाते हैं, Ola इलेक्ट्रिक के स्कूटरों में कई बार आग लगने की घटनायें सामने आई हैं। ऐसे में सिंपल एनर्जी का दावा है कि उनके स्कूटर में लगी बैटरी में अडवांस्ड थर्मल डिजाइन, वाइब्रेशन मीट्रिक्स और केमिकल स्टेक्स इसकी लाइफ और परफॉर्मेंस को बेहतर करते हैं। हर एक बैटरी पैक बैटरी मैकेनिजम के 7 लेयर में है, जिसे कंपनी ने इन-हाउस पेटेंटेड टेक्नॉलजी से लैस किया है।
सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत
सिंपल एनर्जी इलेक्ट्रिक स्कूटर के दो मॉडल इस समय उपलब्ध हैं, जिनमें सिंपल वन मॉडल की कीमत 1,66,064 रुपये से शुरू होती है। इस स्कूटर में 5 Kwh की बैटरी लगी है, जो कि सिंगल चार्ज में 212 km तक की रेंज दे सकती है और इसकी टॉप स्पीड 105 kmph की है।
सिंपल डॉट वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत
सिंपल डॉट वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1,45,499 रुपये है। स्कूटर में 3.7 Kwh की बैटरी लगी है और इसकी सिंगल चार्ज रेंज 151 किलोमीटर की है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 105 kmph की है। देशभर में सिंपल एनर्जी ने अब तक कुल 7 स्टोर खोले हैं।
यह भी पढ़ें: 3 बाइक्स लॉन्च करने जा रही है Royal Enfield, क्लासिक 350 फेसलिफ्ट ज्यादा चर्चा में
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
20 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
21 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines