Simple One Electric Scooter Launch Date Price In India: नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशबरी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंगलुरु बेस्ड ईवी स्टार्टअप कंपनी सिंपल एनर्जी 23 मई को अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने वाला है। यह स्कूटर की सबसे खास बात इसकी रेंज है। कंपनी ने दावा किया है कि यह एक बार चार्ज होने के बाद 236km तक चलेगा। चलिए विस्तार से इसके खासियतों के बारे में बात करते हैं…
Simple One Electric Scooter: बैटरी और रेंज
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.8 kWh का लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। बैटरी के साथ 8.5 kW की मोटर को जोड़ा गया है जो 11bhp की पावर और 72 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। रेंज को लेकर दावा किया गया है कि यह एक बार फुल चार्ज होने बाद 236 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। सबसे खास बात इस स्कूटर को स्वैपेबल बैटरी ऑप्शन के सा भी पेश किया जाएगा जिससे इसकी रेंज 300KM तक की जा सकेगी।
फीचर्स
सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर धांसू फीचर्स के साथ दस्तक देगा। इसमें टेल मैप्स के साथ एलईडी हेडलैंप, 4जी कनेक्टिविटी वाला 7 इंच टच स्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, म्यूजिक और कॉल के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऑनबोर्ड नेविगेशन सिस्टम, कई ड्राइविंग मोड जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।
Simple One Electric Scooter: कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को पहले ही लॉन्च कर चुकी है। स्कूटर को पहली बार 1.10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया था और इसके टॉप वेरिएंट के लिए कीमत 1.45 लाख रुपए तक जाती है। इसका बुकिंग अमाउंट 1947 रुपए रखा गया था। लेकिन अब ऐसाी संभावना है कि कंपनी इसकी कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
2 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
22 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines