हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

लो आ गया, 23 मई को लॉन्च होगा Simple One E Scooter, 4 राइडिंग मोड के साथ मिलेगी 236 km की ड्राइविंग रेंज, जानें कीमत

Simple One Electric Scooter
विज्ञापन

Simple One E Scooter: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 23 मई 2023 को धांसू Simple One E Scooter लॉन्च हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेंगलुरु की टू व्हीलर स्टार्टअप कंपनी सिंपल एनर्जी ने अपने नए स्कूटर को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है।

सिंगल चार्ज पर 236 km ड्राइविंग रेंज

जानकारी के मुताबिक स्कूटर में 4.8 kWh का बैटरी पैक मिलेगा। इसे 8.5 kW की मोटर के साथ जोड़ा गया है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर 236 km तक चलता है। स्कूटर 11bhp की पावर और 72 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

स्कूटर में 4 राइडिंग मोड

स्कूटर में ईको, राइड, डैश और सॉनिक 4 राइडिंग मोड हैं। यह स्कूटर चार कलर ऑप्शन Brazen Black, Azure Blue, Grace White और Namma Red में मिलेगा। यह स्कूटर शुरूआती कीमत 109999 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर मिलेगा। कंपनी अपने नए स्कूटर पर 30 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।

विज्ञापन

स्कूटर में स्वैपेबल बैटरी

कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आप स्कूटर को बुक कर सकते हैं। स्कूटर में स्वैपेबल बैटरी, एलईडी हेडलैंप, 7 इंच टच स्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऑनबोर्ड नेविगेशन सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बाजार में यह स्कूटर Ola S1 Pro और Ather 450X को टक्कर देगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola