हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ola और Ather का खेल बिगाड़ रहा यह ईवी स्कूटर, एक बार चार्ज होने पर चलता है 236 km, जानें कीमत

विज्ञापन
Simple One

Simple One E Scooter: इंडियन मार्केट में हाई माइलेज टू व्हीलर ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इसी को ध्यान में रखकर टू व्हीलर निर्माता कंपनी सिंपल एनर्जी ने स्कूटर तैयार किया है Simple One. हाल ही में इस स्कूटर की टेस्टिंग होते हुए की फोटो सोशल मीडिया पर स्पॉट की गई है।

30 हजार रुपये तक का डिस्काउंट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कूटर 23 मई 2023 को बाजार में पेश हो सकता है। बताया जा रहा है कि कंपनी अपने इस स्कटर पर 30 हजार रुपये तक का डिस्काउंट भी देगी। इस स्कूटर की शुरूआती कीमत 1.45 लाख रुपये एक्स शोरूम है। कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आप स्कूटर को बुक कर सकते हैं।

फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर 236 km तक चलता है

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.8 kWh का बैटरी पैक मिलेगा। इसे 8.5 kW की मोटर के साथ जोड़ा गया है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर 236 km तक चलता है। स्कूटर 11bhp की पावर और 72 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। स्कूटर में स्वैपेबल बैटरी, एलईडी हेडलैंप, 7 इंच टच स्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऑनबोर्ड नेविगेशन सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन

स्कूटर में 4 राइडिंग मोड

स्कूटर में ईको, राइड, डैश और सॉनिक 4 राइडिंग मोड हैं। यह स्कूटर चार कलर ऑप्शन Brazen Black, Azure Blue, Grace White और Namma Red में मिलेगा। लंबे समय से फैन इस स्कूटर का इंतजार कर रहे हैं। बाजार में यह स्कूटर Ola S1 Pro और Ather 450X को टक्कर देगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola