EV vs Petrol Car: साल 2024 में क्या आप भी एक Electric Car खरीदने का सोच रहे हैं? तो बता दें इस वक्त कई कार कंपनियां अपने ग्राहकों को शानदार डील्स ऑफर कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ काफी समय से देश में डीजल-पेट्रोल की कीमतें तो स्थिर बनी हुई हैं लेकिन प्रदूषण के बढ़ते स्तर के चलते लोगों ने अपने ऑप्शन में अब इलेक्ट्रिक कारों को भी ऐड करना शुरू कर दिया है।
आजकल हर कोई कहता दिख जाएगा कि डीजल-पेट्रोल की कार खरीदने के बजाय उन्हें इलेक्ट्रिक कार खरीदनी चाहिए और यह बात बिल्कुल सही भी है। लंबे समय में इलेक्ट्रिक कार ज्यादा फायदेमंद है लेकिन अगर आप शार्ट टर्म के लिए EV कार खरीदने का सोच रहे हैं तो आपको अपने इस फैसले पर एक बार फिर विचार करना चाहिए। वहीं आज हम आपको पूरा कैल्क्युलेशन बताएंगे कि क्या आपको इसे अभी खरीदना चाहिए या नहीं
Electric Car Benefits
जब भी EV कि बात आती है तो सबसे पहले लोग इसकी Runnig कॉस्ट के बारे में बात करने लगते हैं क्योंकि जहां पेट्रोल कार में 1KM चलने पर 7 रुपये तक का खर्च आता हैं वहीं आपकी EV एक रुपये से भी कम में 1KM का डिस्टेंस कवर करती है। हां, यह कहना गलत नहीं होगा कि आपको EV में हर KM पर 6 रुपये का फायदा हो रहा है लेकिन फिर भी यह फैसला गलत है।
ये भी पढ़ें : Car की Key को सिर्फ लॉक अनलॉक नहीं ऐसे भी करें यूज
टाटा नेक्सॉन पेट्रोल Vs EV
इसके लिए हम टाटा नेक्सॉन को ही ले लेते हैं और समझते हैं कि कैसे यह फैसला गलत है। इस कार का पेट्रोल वेरिएंट करीब 9 लाख रुपये का है जबकि इसका EV वेरिएंट 17 लाख रुपये का है। यहां अगर हम 8 लाख रुपये ज्यादा खर्च कर रहे हैं तो इसका फायदा तब होगा जब हम गाड़ी को 1.40 लाख KM तक ड्राइव कर लेंगे, जिसमें रोजाना घर से ऑफिस और ऑफिस से घर जाने वाले को कवर करने में तो काफी समय लग जाएगा। यही नहीं महंगी कार होने की वजह से लोन का अम्माउंट भी ज्यादा होगा जिसे चुकाने में भी आपको काफी समय लग जाएगा।
खास बात यह है कि 8 साल के बाद आपको इसकी बैटरी बदलने की भी जरूरत होगी और Nexon EV के लिए इसकी लागत लगभग 8 लाख होगी। साथ EV कार्स का इन्शुरन्स कॉस्ट भी ज्यादा होता है। इसके अलावा इन कार्स की Resale Value भी काफी कम है क्योंकि बैटरी, मोटर, इलेक्ट्रॉनिक्स का आमतौर पर कोई Resale Value नहीं होता है। दूसरी ओर पेट्रोल गाड़ियां काफी अच्छे प्राइस में बिक जाती हैं।
वहीं अभी ईवी में कोई चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी नहीं है लेकिन हाल ही में अंतरिम बजट 2024-25 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसके विस्तार को लेकर घोषणाएं की थी। हालांकि इसके लिए अभी आपको और इंतजार करना होगा।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
6 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
7 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
9 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines