Shahrukh Khan Birthday Special Car collection: सुपरस्टार शाहरुख खान आज 2 नवंबर को सुपरस्टार अपना 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। पूरी दुनिया में उनके करोड़ों फैन्स हैं। एक्टिंग से लेकर हाजिर जवाबी के लिए भी SRK मशहूर हैं। अपनी हजीब से शाहरुख खान हमेशा अपने फैंस का दिल जीत ही लेते हैं। इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा वक्त दे चुके शाहरुख को गाड़ियों का भी खूब शौक है। उनके गैराज में एक से बढकर एक लग्जरी कारें शामिल हैं। यहां हम आपको किंग की उन टॉप कारों के बारे में बता रहे हैं जिनमें वो अक्सर नजर आते हैं।
मन्नत में खड़ी है रोल्स-रॉयस, नंबर 555
जब फिल्म पठान सुपरहिट हुई तब शाहरुख खान रोल्स-रॉयस कार खरीदी थी। कार की नंबर प्लेट पर स्पेशल नंबर ‘555’ है। इस कर में 6.75-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन लगा है, जो अब 600 हॉर्सपावर की ताकतऔर 900Nm का टार्क पैदा करता है। सामान्य कलिनन के पावर आंकड़ों की तुलना करें तो इसमें 29bhp और 50Nm की वृद्धि हुई है। इसमें 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। एक लीटर में यह कार 9.5 kmpl की माइलेज देती है। मन्नत में अक्सर नई रोल्स-रॉयस को देखा जा सकता है।
1.59 करोड़ की मर्सिडीज बेंज एस-क्लास
शाहरुख खान के पास एक सफ़ेद रंग नई मर्सिडीज बेंज S 350d 4MATIC भी है, जिसे हाल ही में उन्होंने ख़रीदा है। इस गाड़ी की कीमत 1.59 करोड़ एक्स-शोरूम। कार में 3.0-लीटर का 6 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है और इसे 48V माइल्ड हाइब्रिड का सपोर्ट मिलता है। यह इंजन 367 hp का पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसकी अधिकतम गति 250 किमी प्रति घंटा है।
4 करोड़ रुपये की वैनिटी वैन के मालिक शाहरुख खान
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कारें हैं, लेकिन उनकी 4 करोड़ की वैनिटी वैन अक्सर चर्चा में रहती है। शाहरुख अक्सर अपनी वैनिटी वैन वॉल्वो BR9 का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये बताई जाती है। मुंबई या इसके आसपास के इलाकों में फिल्म, विज्ञापन शूट करते समय इसी वैन का इस्तेमाल करते हैं। इस वैन में एक से बढ़कर एक फीचर्स देखने को मिलते हैं।
BMW कारों से खास प्यार
शाहरुख खान के पास BMW के करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य की BMW 7 सीरीज, 2.25 करोड़ रुपये मूल्य की BMW i8 स्पोर्ट्स कार और 1.20 करोड़ रुपये मूल्य की BMW 6-सीरीज कनवर्टिबल भी है। ये सभी कारें लग्जरी और सेफ्टी के साथ आती हैं। इसके अलावा किंग खान के पास 2.25 करोड़ रुपये की लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट एसयूवी भी है। इस गाड़ी में अक्सर ये नजर आते हैं। सेफ्टी के लिहाज से यह काफी जबरदस्त गाड़ी है। वैसे बॉलीवुड में रोवर रेंज को खूब पसंद किया जाता है।
यह भी पढ़ें: 156km की रेंज, 69900 रुपये कीमत, Bhai Dooj पर बहन को गिफ्ट करें सबसे ज्यादा चलने वाले ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
8 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines