Sell Your Old Car: आजकल कार बाजार में हर दिन एक नई कार लॉन्च हो रही है। इसी के साथ काफी लोग ऐसे भी हैं जो अपनी कार से बोर हो जाते हैं और फिर उसे बेचकर एक नई कार खरीदने की सोचने लगते हैं। देश में सेकंड हैंड कार बाजार काफी बड़ा हो रहा है। ऐसे में अगर आप भी अपनी पुरानी कार को मैक्सिमम Re-sale वैल्यू पर बेचना चाहते हैं तो आपको कुछ ऐसे आसान से टिप्स बता रहे हैं जिनको फॉलो करके आपको अपनी पुरानी कार की सही वैल्यू मिल सकती है।
1. सबसे पहले मार्केंट वैल्यू पता करें
सबसे पहले आपको अपनी पुरानी कार की करंट मार्केंट वैल्यू करनी होगी। आप चाहें तो मार्केट जा सकते हैं, इंटरनेट का सहारा ले सकते है या फिर डीलर से भी बात कर सकते है। इससे आपको अपनी कार की एक सही वैल्यू पता लग जायेगी और आप उसी हिसाब से गाड़ी की कीमत तय कर सकते हैं, जिससे आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा।
2. कार के सभी डॉक्यूमेंट तैयार रखें
कार बेचते समय आपको गाड़ी के सभी डॉक्यूमेंट/पेपर्स हमेशा साथ रखने होंगे, ताकि जरूरत पड़ने आप आप दिखा सकें। इतना ही नहीं आपको सर्विस रिकॉर्ड्स, टायर और बैटरी के वारंटी पेपर्स भी साथ रखने चाहिए।
3. कीमत बहुत ज्यादा न रखें
कार की कीमत बहुत ज्यादा न रखें, बाजार भाव के हिसाब से मूल्य निर्धारित करें। क्योंकि ज्यादा के चक्कर में कई बार आपको ग्राहक नहीं मिलते। सही कीमत रखने पर अच्छा सौदा होता है।
4. कंडीशन हो अच्छी
आपकी कार जितनी साफ़-सुथरी होगी उतना नहीं सामने वाले पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा और आपको बेस्ट वैल्यू मिलने के चांस भी बढ़ जायेंगे।
5. विज्ञापन की मदद ले सकते हैं
कार बेचने के लिए अगर विज्ञापन का भी सहारा लेते हैं तो भी यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। विज्ञापन के लिए कार की बेहतर क्वालिटी वाली फोटो दें।
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
5 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
7 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
9 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines