---विज्ञापन---

Mahindra Scorpio: सड़क पर एक मोडिफाइड स्कॉर्पियो देख खुद ‘आनंद महिंद्रा’ को होने लगी जलन, कह गए यह बात

Mahindra Scorpio: कार प्रेमियों को अपनी कार मोडिफाइड कराने का शौक होता है। जिसके लिए वह उसके रंग, स्टाइल, कभी-कभी डिजाइन तक में नए प्रयोग करते हैं। ऐसे की एक कार लवर ने अपनी नई महिंद्रा की स्कॉर्पियो-एन एसयूवी को मोडिफाई करवाया। उसके एक्सटीरियर, पेंट आदि में बदलाव किया। All I can say is WOW! […]

Mahindra Scorpio: कार प्रेमियों को अपनी कार मोडिफाइड कराने का शौक होता है। जिसके लिए वह उसके रंग, स्टाइल, कभी-कभी डिजाइन तक में नए प्रयोग करते हैं। ऐसे की एक कार लवर ने अपनी नई महिंद्रा की स्कॉर्पियो-एन एसयूवी को मोडिफाई करवाया। उसके एक्सटीरियर, पेंट आदि में बदलाव किया।

---विज्ञापन---

इस कार पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा की नजर पड़ी। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा “मैं बस यही कह सकता हूं, वाह! मुझे अपनी #ScorpioN ‘लाल भीम’ पसंद है लेकिन मुझे मानना पड़ेगा कि इसे देखकर मुझे ईर्ष्या हो रही है। यह बैटमोबाइल की सबसे करीबी चीज है। इस नेपोली ब्लैक, सैटिन मैट फिनिश को बनाने के लिए अरुण पंवार और दिल्ली के रैपाहोलिक्स को बधाई।

दरअसल, यूट्यूबर अरुण पंवार ने इस स्कॉर्पियो का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक स्कॉर्पियो एन के मालिक ने अपनी गाड़ी को यूनीक दिखाने के लिए इस पर पेंट प्रोटेक्शन फिल्म (PPF) लगवाई है। कार को मैट ब्लैक कलर देने की कोशिश की गई है। इस मोडिफिकेशन में 65 हजार रुपये का खर्च किए गए हैं।

---विज्ञापन---

गौरतलब है कि महिंद्रा ने जून में स्कॉर्पियो एन को लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती कीमत 11.99 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये है। यह सात रंगों में डैज़लिंग सिल्वर, डीप फ़ॉरेस्ट, ग्रैंड कैन्यन, एवरेस्ट व्हाइट, नेपोली ब्लैक, रेड रेज और रॉयल गोल्ड में उपलब्ध है। खुद आनंद महिंद्रा लाल रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने अपनी इस कार का नाम लाल भीम रखा है।

First published on: Nov 02, 2022 09:36 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola