Second Hand Cars: कार खरीदने की तमन्ना हर किसी की होती है लेकिन सभी की जेब इसकी इज्जात नहीं दे पाती है। ऐसे में अपनी इस इच्छा को कहीं ना कहीं दबा दिया जाता है। अगर आप भी कार लेना चाहते हैं लेकिन बजट ज्यादा खास नहीं है तो आप 1 लाख रुपये से भी कम खर्च कर कार (Cars under 1 Lakh) खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं।
कार खरीदने का सपना सेकंड हैंड कार (Second Hand Cars in India) को खरीदकर भी पूरा किया जा सकता है। कम खर्च में अगर घर में कार आ रही है तो शायद पुरानी कार (How to Buy old Car) खरीदने में भी कोई बुराई नहीं है। अगर आप यूज्ड कार (used car) खरीद सकते हैं तो आइए मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू वेबसाइट पर लिस्टेड सेकंड हैंड कारों के बारे में जानते हैं जो 1 लाख से कम में खरीदी जा सकती हैं।
मारुति 800 एसटीडी बीएसआईआई (Maruti 800 STD BSII)
मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू वेबसाइट मारुति 800 एसटीडी बीएसआईआई कार लिस्ट की गई है। यहां पर इस कार को 50 हजार रुपये में बेचा जा रहा है। इस कार का 2008 मॉडल मिल रहा है जो 82367 किलो मीटर तक चल चुकी है। ये फर्स्ट ओनर कार पेट्रोल इंजन और पानीपत नंबर के साथ है।
मारुति वैगन आर एलएक्सआई (Maruti Wagon R LXI)
मारुति वैगन आर LXI को आगरा के नंबर से बेचा जा रहा है। मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू वेबसाइट पर इसका 2006 मॉडल 45 हजार में लिस्टेड है। पेट्रोल इंजन की ये कार 75730 किलो मीटर तक चल चूकी है, जो कि एक फोर्थ ओनर कार है।
मारुति ऑल्टो एलएक्सआई (Maruti Alto LXI)
मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू वेबसाइट पर Alto LXI का 2008 मॉडल सेल किया जा रहा है। यहां इसकी कीमत 40 हजार रुपये है। इस फोर्थ ओनर कार ने 135725 किलो मीटर तय कर रखा है।
मारुति स्विफ्ट वीडीआई (Maruti Swift VDI)
मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू वेबसाइट पर स्विफ्ट वीडीआई कार को 30 हजार रुपये में बेचा जा रहा है। इसका नंबर विजयवाड़ा का है जो 2012 मॉडल की है और 115337 तक चल चूकी है।
संबंधित खबरें
बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
57 mins agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
3 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
4 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
20 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
22 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines