हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली के इस बाजार से 50 हजार में खरीदें कार

विज्ञापन
फाइल फोटो

Second hand cars: कार अब हर घर की जरूरत बनती जा रही है। लेकिन कई बार हमारा टाइट बजट हमें नई कार खरीदने से रोकता है। ऐसे में दिल्ली में सेकंड हैंड कार के कई बाजार है जहां नई और कम चली हुई कारें कौड़ियों के दाम में बिकती हैं। आइए आपको इन बाजार के नाम और गाड़ियों की कीमत के बारे में बताते हैं।

सेकंड हैंड कार के लिए फेमस हैं यह बाजार

जानकारी के अनुसार दिल्ली में करोल बाग, सरोजिनी नगर, प्रीत विहार, वजीराबाद रोड, रोहिणी, पीतमपुरा, दिलशाद गार्ड, मयूर विहार, महिपालपुर, भौपुरा बॉर्डर आदि में सेकंड हैंड कार के बड़े बाजार हैं। यहां आप अपनी मनपसंद कार बेहद कम दामों में खरीद सकते हैं।

फाइल फोटो

विज्ञापन

 

10 लाख एक्स शोरूम कीमत वाली कार 3 लाख में 

जानकारी के अनुसार इन बाजारों में 6 लाख एक्स शोरूम कीमत वाली कार 50 से 60 हजार रुपये तक मिल जाती है। इनमें वैगनआर, आई10 और मारुति Alto जैसे ब्रांड शामिल हैं। वहीं, 10 लाख एक्स शोरूम कीमत वाली कार 3 से 5 लाख रुपये तक खरीद सकते हैं।

ऑनलाइन भी बाजार है गर्म

वहीं ऑनलाइन में आप cars24.com, droom.in, quikr.com, carwale.com, cardekho.com आदि पर भी पुरानी कार खरीदने के लिए डीलर्स से संपर्क कर सकते हैं। यहां 10 साल पुरानी BMW,Audi कार भी 6-7 लाख रुपये की कीमत में मिल जाएगी।

विज्ञापन

सेकंड हैंड कार खरीदते हुए इन बातों का रखें खास ख्याल

इन बाजारों में मोल-भाव भी खूब होता है इसलिए जब आप यहां आएं तो मोल-भाव करने से न चूकें। बता दें दिल्ली के इन कार बाजारों से कार खरीदते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखें। मसलन उन कारों को बिल्कुल भी न खरीदें जो 15 साल से ज्यादा पुरानी हो या डेढ़ लाख किमी से ज्यादा चली हो। खरीदने से पहले कार को किसी मैकेनिक से भी चेक करवा लें।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola