Second Hand Cars: एक तरफ जहां देश में नई कारों की जमकर बिक्री हो रही है तो वहीं सेकंड हैंड मार्केट (Used Car Market) भी तेजी से ग्रोथ कर रहा है। Used कारों की सबसे ज्यादा मांग टियर-2 (Tier 2 City) शहरों में देखने को मिल रही है। दरअसल अब सेकंड हैंड कारों पर वारंटी, बढ़िया फाइनेंस और आसान EMI की सुविधा मिल रही है जिसकी वजह से लोग इन्हें खरीदना भी पसंद कर रहे हैं।
जिन ग्राहकों को बजट एक नई कार खरीदने का नहीं होता वो कम बजट में अपनी कार का सपना पूरा करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे मेट्रो शहरों को छोड़कर टियर-2 शहरों में सेकंड हैंड कारों का मार्केट अब बड़ा हो रहा है। जबकि नॉन मेट्रो सिटी जैसे आगरा, कोयंबटूर, नागपुर और वड़ोदरा में भी लोगों ने सेकंड हैंड कारों को खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है।
इन शहरों में बढ़ी डिमांड
रिपोर्ट के मुयाबिक लोगों में पुरानी कारों को लेकर जागरूकता आई है जिसकी वजह से भी सेकंड हैंड कार मार्केट में तेजी देखने को मिली है। लोग Maruti Swift, Baleno, Hyundai Grand i10, Honda City और Renault Kwid को खूब पसंद कर रहे हैं। मुंबई, पुणे , अहमदाबाद, बंगलुरू और हैदराबाद में भी अब सेकंड हैंड कारों की डिमांड बढ़ी है।
कंज्यूमर च्वाइस में ये कारें रही खास
- Maruti Alto और Hyundai i10 बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें
- Maruti Swift, और Hyundai Creta बनी लोगों की फेवरेट कारें
- KIA और MG मोटर बने राइजिंग स्टार
- Maruti, Hyundai, Tata और Honda की मार्केट में हुई वापसी
- Grand i10 और Baleno बनी इस साल की बेस्ट सेलर कारें
- Alto K10 बनी बेस्ट अफोर्डेबल कार
- Toyota Fortuner बनी लोगों की पसंद
हैचबैक सेगमेंट सबसे ऊपर
- SUV – 19%
- Sedan – 21.%
- Hatchback – 60%
एक तरफ जहां हैचबैक कार सेगमेंट में नई कारों की बिक्री घट रही है तो वहीं सेकंड हैंड कार मार्केट में इस सेगमेंट में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सेकंड कार मार्केट में मारुति सुजुकी का मार्केट शेयर 34.5% है जबकि हुंडई का मार्केट शेयर 26.9% और होंडा का शेयर 10.6% रहा है।
SUV मार्केट कर रहा ही तेजी से ग्रोथ
सेकंड हैंड कार मार्केट SUV सेगमेंट तेजी से ग्रोथ कर रहा है क्योंकि ग्राहकों के पास अब ऑप्शन की कमी नहीं है। FY21 से SUV सेगमेंट में 4-6% की ग्रोथ देखी गई है। मारुति Brezza, Sonet, Ecosport, XUV300, Taigun और Tiago को ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं। पिछले 5 सालों में SUV सेगमेंट का मार्केट शेयर10% से बढ़कर 20% तक पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: ये गलतियों आपकी नई बाइक को बना सकती हैं खटारा! पैसों की होगी बर्बादी
संबंधित खबरें
पेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
2 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
5 hrs agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
23 hrs agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
2 days agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoदिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत, पुराने ट्रैफिक चालान हो सकते हैं सेटल, जानें किन्हें मिलेगी राहत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines