SBI FASTag : ट्रैवल टाइम को कम करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने नया FASTag डिजाइन किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह विशेष रूप से वाहन श्रेणी-4 (VC-04) के लिए है, जिसमें कार, जीप और वैन कैटेगरी शामिल हैं। SBI ने कहा यह टोल प्लाज़ा ऑपरेटरों को गलत जारी किए गए टैग की आसानी से पहचान करने में मदद करेगा।
तुरंत कार्रवाई करने में आसानी
वर्तमान में VC 4 टैग के वाहनों (ट्रक) पर लगाए जा रहे हैं, जिससे टोल प्लाजा मालिकों को आय का काफी नुकसान होता है। SBI ने बताया कि ये नया फास्टैग 30 अगस्त 2024 से उपलब्ध हो चुका है। इस नए फास्टैग के इस नए डिजाइन से वाहनों की कैटेगरी की आसानी से पहचाना जा सकेगा। इतना ही नहीं टोल कर्मचारियों को गलत श्रेणी के वाहनों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने में आसानी होगी।
आय बढ़ाने में मिलेगी मदद
SBI ने नया FASTag इकोसिस्टम को गलत चार्ज बैक मामलों को कम करने और सही टोल शुल्क की वसूली करके सरकार के लिए आय बढ़ाने में भी मदद करेगा। इस नए डिजाइन से टोल कर्मचारी गलत कैटेगरी के वाहनों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करेंगे। यह परेशानी से बचने के लिए ग्राहकों के बीच सही कैटेगरी का फास्टैग खरीदने की आदत भी बनेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रकों जैसे उच्च श्रेणी के वाहनों पर VC-04 टैग के इस्तेमाल की समस्या को दूर करने के लिए नया FASTag डिजाइन करके बाजार में उतारा गया है। SBI के अनुसार नए डिजाइन किए गए FASTag से टोल कर्मचारियों के लिए वाहन की सही कैटेगरी को जल्दी से पहचानने में आसानी होगी, जिससे वे गलत टैग का उपयोग करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने मदद मिलेगी।
SBI का नया FASTag कई मायनों में बेहतर साबित हो सकता है। अब देखना होगा इसके इस्तेमाल से कितना बदलाव आता है और या यह सच में सही ढंग से काम कर पाएगा ? जल्द ही इसके बारे में पता चल जाएगा।
यह भी पढ़ें: अब 40km की माइलेज के साथ आएगी नई Maruti Fronx, ये खास तकनीक होगी शामिल
संबंधित खबरें
पीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
47 mins agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
4 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
22 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines