Sana Makbul Car Collection: सना मकबूल, जिन्हें छोटे पर्दे और तेलुगु फिल्मों में उनके काम के लिए पसंद किया जाता है, बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। जीतने के इरादे के साथ सना ने घर बिग बॉस के घर में एंट्री की। आपको बता दें कि सना को लग्जरी कार की सवारी करना पसंद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास एक Red कलर की लग्जरी कार है जिसकी कीमत लाखों में है। यहां हम आपको सना की इसी लग्जरी कार के बारे में जानकारी दे रहे हैं…
मर्सिडीज-बेंज A180 की सवारी करती है Sana Makbul
सना मकबूल के पास मर्सिडीज-बेंज A180, जो रेड कलर में है। यह बेहद लग्जरी कॉम्पैक्ट कार है और कई एडवांस फीचर्स के साथ आती है। सना इस कार की अक्सर सवारी करती हुई नज़र आ चुकी हैं। इंजन की बात करें तो इस कार में 1.6 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 121hp की पावर और 200Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस कार में 7 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इस कार में लगा इंजन छोटा जरूर है लेकिन यह बेहद पावरफुल भी है। सेफ्टी के लिए इस कार में एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और 3 पॉइंट बेल्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कीमत और स्पेस
सना की मर्सिडीज-बेंज A180 कार सिटी से लेकर हाईवे पर काफी अच्छा प्रदर्शन करती है इसमें 5 लोगों के बैठने की जगह मिलती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस की कीमत 40-65 लाख रुपये के आसपास हो बताई जा रही है।
Naezy के पास भी है ये खास कार
बिग बॉस OTT 3, शुक्रवार 2 अगस्त को हुए ग्रैंड फिनाले में सना ने रैपर नैजी को हराया। आपको बता दें कि नैजी के पास भी एक शानदार लग्जरी कार है जिसमें वो अक्सर घूमते हुए नज़र आते हैं। नैजी के पास Mercedes-Benz GLA 200d है जिसमें 2.1लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन लगा है जो 121hp की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
इसमें 7 स्पीड DCT की सुविधा मिलती है। सेफ्टी के लिए इस कार में एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और 3 पॉइंट बेल्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। आपको बता दें कि रैपर नैजी का असली नाम नवेद शेख है।
यह भी पढ़ें: नई कार की डिलीवरी लेने से ठीक पहले कर लें ये 4 काम, वरना बाद में लग सकते हैं सर्विस सेंटर के चक्कर
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
12 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
13 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
16 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
18 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
19 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines