Salman Khan bulletproof SUV: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान को लगातार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से धमकियां मिल रही हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब सीधे सलमान ही इस गैंग का निशाना है। सलमान को Y+ सिक्योरिटी दी गई है। यह पहली बार नहीं है जब लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को धमकी दी है। वह पिछले कुछ सालों से धमकी देते आया है।
अपनी सुरक्षा को और ज्यादा सुनिश्चित करने के लिए अब सलमान खान ने दुबई से एक एसयूवी बुलेटप्रूफ कार मंगवाई है, जिसकी कीमत करोड़ों में हैं। इस SUV की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इस पर गोली से लेकर गोला बारूद के हमले का भी असर नही होता इन दिनों सलमान खान Bigg Boss 18 होस्ट कर रहे हैं। आइये जानते हैं सलमान की नई बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल एसयूवी के बारे में..
Bulletproof Nissan Patrol की खूबियां
सलमान खान को हाल ही में बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल एसयूवी के साथ देखा गया है। यह कोई आम SUV नहीं है बल्कि यह बेहद स्ट्रोंग और मजबूत गाड़ी है। इस पर गोली-बारूद का भी कोई असर नही होता। बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल एसयूवी को पर्ल व्हाइट शेड में तैयार किया गया है। इसके इंजन की बात करें तो इसमें 5.6-लीटर V8 पेट्रोल इंजन लगा है जो 405 bhp और 560 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।निसान पेट्रोल एसयूवी में 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और स्टैंडर्ड फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, निसान की इस कार में मोटे बुलेटप्रूफ ग्लास दिए गये हैं, साथ ही बम अलर्ट सेंसर फीचर भी मिलता है। ड्राइवर-पैसेंजर्स को छिपाने के लिए डार्क शेड्स लगे हैं। इस कार में गोली-बारूद का भी असर नहीं होता। यह एक फुल साइज़ SUV जो न सिर्फ पावरफुल है बल्कि हाई परफॉरमेंस गाड़ी है। Nissan Patrol (इंपोर्टेड) की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है।
सलमान के पास नई Range Rover भी
इससे पहले सलमान खान के पास ब्रांड-न्यू रेंज रोवर SV LWB 3.0 भी है, जिसे उन्होंने हाल ही में खरीदा है। इस गाड़ी की कीमत 4.40 करोड़ रुपये है। यह एक पावरफुल कार है जिसमें 3.0-लीटर का प्लग-इन हाइब्रिड इंजन है जो अधिकतम 503 bhp और 700 Nm का टॉर्क देता है। सेफ्टी जे लिहाज से भी यह काफी सॉलिड कार है।
यह भी पढ़ें: बाइक-स्कूटर वाले सावधान! हेलमेट पहना तो भी कटेगा चालान, ट्रैफिक नियम देखकर ही करें बेस्ट का चयन
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 hr agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
21 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
23 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines