Safest family cars under 7 lakh: कारों में सेफ्टी फीचर्स अब बेहद जरूरी हो गये हैं। बाजार में आने वाली लगभग सभी कारों में अब 6 एयरबैग्स के साथ ABS+EBD स्टैंडर्ड फीचर्स के रूप में आने लगे हैं। दरअसल ये सब इसलिए भी हो रहा है क्योंकि सरकार की तरफ से निर्माताओं को प्रेशर है कि वो कारों में पूरी सेफ्टी दे। अगर आपका बजट 7 लाख रुपये तक है तो यहां हम आपको कुछ बेस्ट सेफ्टी कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए बेस्ट विकल्प साबित हो सकती हैं…
Tata Tiago
टाटा टियागो कम बजट में शानदार कार है। सेफ्टी में इसे 4 स्टार रेटिंग मिली है। यह एक मजबूत हैचबैक कार है। बात करें तो नई टियागो में 3 सिलेंडर, 1.2L का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 5 स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। इस कार में 7.0-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, जो एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर, नटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं। इस कार में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। टियागो की एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
Tata Punch
7 लाख से कम में टाटा पंच एक अच्छा है ऑप्शन है। इस गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत 6.13 लाख रुपये से शुरू होती है। कम बजट में आने वाली पंच सेफ्टी के मामले में अव्वल है। सेफ्टी के इसे 5 स्टार रेटिंग भी मिल चुकी है। पंच में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया है जो 86PS पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर में यह कार 18.82 किलोमीटर का माइलेज देती है। सेफ्टी के लिए इसमें 2 एयरबैग्स, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलती है। पंच अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है। इसका डिजाइन भले ही इम्प्रेस नहीं करता पर स्पेस और सेफ्टी फीचर्स ग्राहकों को आकर्षित करते हैं।
Nisaan Magnite
निसान मैग्नाइट अपने डिजाइन की वजह से ग्राहकों को लुभा रही है। इसकी कीमत 5.12 लाख रुपये से शुरू होती है। इसकी पेंट क्वालिटी से लेकर फिट और फिनिश बेहतर है। सेफ्टी में इसे 4 स्टार रेटिंग मिली है। 5 लोगों के बैठने की जगह आपको मिल जाएगी। Magnite में दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.0L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलते हैं। ये इंजन 6-स्पीड MT या CVT गियरबॉक्स के साथ आते हैं। 20kmpl तक की माइलेज आपको नई मैग्नाइट ऑफ़र करती है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलती है।
Hyundai Exter
हुंडई एक्सटर की कीमत 6.12 लाख रुपये से शुरू होती है। सेफ्टी में इसे 4 स्टार रेटिंग मिली है। डिजाइन और फीचर्स के मामले में यह अपने सेगमेंट की एक आदर्श कार मानी जाती है। 5 लोगों के बैठने की इसमें जगह मिल जाती है। हुंडई एक्सटर में 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है 83PS की पावर और 114 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। एक लीटर में यह कार 19 किलोमीटर तक का माइलेज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें: भारत में जल्द लॉन्च होंगे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, भूल जाओगे पेट्रोल स्कूटर
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 hr agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
21 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
23 hrs agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
1 day ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines