Safest Cars Under 8 Lakh in India: जब भी कोई नई कार खरीदता है, तो दिमाग में सबसे पहले बजट और माइलेज आता है. लेकिन सुरक्षा (Car Safety) एक ऐसा पहलू है जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अब भारत में कार कंपनियां सेफ्टी पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं और कम कीमत वाली गाड़ियों में भी 4 से 5 स्टार क्रैश टेस्ट रेटिंग मिलने लगी है. यानी अब 8 लाख रुपये से कम कीमत में भी ऐसी कारें मिल रही हैं जो मजबूती और सुरक्षा दोनों के मामले में बेहतरीन हैं.
1. Tata Punch- सस्ती लेकिन सबसे मजबूत SUV
टाटा मोटर्स की माइक्रो एसयूवी Tata Punch न सिर्फ सबसे किफायती है बल्कि सेफ्टी में भी शानदार साबित हुई है. इसे ग्लोबल एनकैप (GNCAP) से 5-स्टार रेटिंग मिली है. कीमत की बात करें तो पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस सिर्फ 5.49 रुपये लाख है, जिससे यह सेफ्टी और बजट दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन बन जाती है.
2. Maruti Suzuki Dzire- पॉपुलर सेडान
मारुति की पॉपुलर सेडान Dzire हमेशा से लोगों की पसंद रही है. अब यह सेफ्टी के मामले में भी आगे निकल चुकी है. हाल ही में ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में डिजायर को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है. कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत करीब 6.25 लाख रुपये है, जो इस सेगमेंट में इसे और आकर्षक बनाती है.
3. Tata Altroz- प्रीमियम हैचबैक
टाटा मोटर्स की Altroz पहले से ही एक प्रीमियम हैचबैक मानी जाती है. इसका नया मॉडल BNCAP (भारत एनकैप) टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल कर चुका है. इसका मतलब है कि डिजाइन और फीचर्स के साथ यह कार सुरक्षा में भी शानदार है. अल्ट्रोज की कीमत करीब 6.30 रुपये लाख से शुरू होती है.
ये भी पढ़ें- GST से भी ज्यादा फायदा…Mahindra SUVs 2.56 लाख तक सस्ती
4. Mahindra XUV 3XO- स्टाइलिश SUV
महिंद्रा की नई कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO सेगमेंट में तेजी से लोकप्रिय हो रही है. इसे भी हाल ही में भारत एनकैप टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है. इसके साथ ही इसमें कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. कीमत की बात करें तो यह कार 7.28 रुपये लाख से शुरू होती है.
5. Tata Nexon- सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV
टाटा की Nexon भारत की पहली कार है जिसने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की थी. इसके नए मॉडल को भी ग्लोबल एनकैप से 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है. यही वजह है कि यह SUV लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 7.32 लाख रुपये है.
अगर आपका बजट 8 लाख रुपये से कम है और आप ऐसी कार लेना चाहते हैं जो मजबूती और सुरक्षा दोनों में भरोसेमंद हो, तो ऊपर दी गई 5 कारें सबसे बेहतरीन विकल्प हैं. इनमें से हर कार ने क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है और ये आपके परिवार के लिए सुरक्षित सफर की गारंटी देती हैं.
ये भी पढ़ें –Suzuki से पहले कौन-कौन से कार ब्रांड्स बदल चुके अपना लोगो और क्यों?
संबंधित खबरें
पेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
3 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
22 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
23 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines