Cheapest Electric Scooter: देश में अब किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ रही है। लगातार नये-नये मॉडल लॉन्च हो रहे हैं। अब तो इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत भी पेट्रोल स्कूटर के बराबर आ गई है। Ola, Ather, Bajaj और TVS जैसी कंपनियों ने अपने स्कूटरों की कीमतों में कटौती कर दी है। काइनेटिक ग्रीन का दावा है कि उसकी ई-लूना 10 रुपये के चार्ज पर 100 किलोमीटर चलेगी। अगर आपका बजट एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का है तो यहां हम आपको कुछ अच्छे मॉडल की जानकरी दे रहे हैं।
Kinetic e-Luna
- कीमत: 69,990 रुपये से शुरू
- रेंज: 110km रेंज
इलेक्ट्रिक लूना एक किफायती मोपेड है। इसकी कीमत 69,990 रुपये से शुरू होती है। इसमें 2kwh की लिथियन ऑयन बैटरी लगी है और सिंगल चार्ज पर यह 110 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। फुल चार्ज होने में इसे करीब 4 घंटे का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी का दावा है कि 10 रुपये के खर्च में यह 100 किलोमीटर चलेगा। इसमें 16 इंच के बड़े व्हील्स दिए हैं। बेहतर राइड के लिए इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिए हैं। पीछे बैठने वाले के लाइट ग्रैब रेल मिलती है। इस पर आप 150 किलोग्राम तक का सामान लोड कर सकते हैं।
Ola S1 X
- कीमत: 69,990 रुपये से शुरू
- रेंज: 95 km र
ओला का S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर अब काफी किफायती हो गया है। इस स्कूटर की कीमत 69,999 रुपये है। यानी इस कीमत में आने वाला यह पहला हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। इसमें 2kWh बैटरी पैक दिया है। फुल चार्ज में यह स्कूटर 95 किलोमीटर की रेंज ऑफ़र करता है। इसमें 4.3 इंच का डिस्प्ले दिया है, इसकी टॉप स्पीड 85kmph है। जिस कीमत में यह स्कूटर फीचर्स ऑफर कर रहा है उसमें इसे बेस्ट ऑप्शन कहा जा सकता है।
TVS iQube
- कीमत:1.20 लाख रुपये
- रेंज:100km
TVS iQube में 3.4 kwh की बैटरी पैक मिलता है। यह स्कूटर 1.20 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर मिलता है। यह हाई स्पीड स्कूटर महज 4.2 सेकंड में 0 से 40km/h की रफ्तार पकड़ लेता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 78 km/h की है। यह सिंगल चार्ज पर 100 किलोमीटर की रेंज देता है। इसमें अलॉय व्हील, डिस्क ब्रेक और डुअल कलर ऑप्शन मिलता है। यह स्कूटर 5 इंच का के डिस्प्ले और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ऑफर किया जा रहा है।
Bajaj Chetak 2901
- कीमत: 95,998 लाख रुपये
- रेंज:123km
बजाज का चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर अब और भी किफायती हो गया है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 123 km तक चलेगा। यह स्कूटर 95,998 रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इसका डिजाइन आपको पसंद आएगा।इसमें डिजिटल कंसोल दिया गया है। इसके अलावा स्कूटर में एलईडी लाइट और डिजाइनर टेललाइट ऑफर की जाती हैं।
इसमें दो राइडिंग मोड इको और स्पोर्ट्स मिलेंगे। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 123 km तक चलेगा। यह स्कूटर 95,998 रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। Bajaj Chetak 2901 में 2.9 kWh की बैटरी पैक मिलता है, यह मिड सेगमेंट का स्कूटर 63 kmph की टॉप स्पीड देता है। यह छह घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki की ये ड्रीम कार क्यों हुई Fail? जानें 3 बड़े कारण, Thar को दी थी टक्कर
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
8 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines